Hardik Pandya Leopard Tattoo Price: हार्दिक पंड्या के टैटू की कीमत ने धोनी-कोहली को भी पीछे छोड़ा: टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली ने किया खुलासा

Hardik Pandya Leopard Tattoo Price: हार्दिक पंड्या के टैटू की कीमत ने धोनी-कोहली को भी पीछे छोड़ा: टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली ने किया खुलासा

Hardik Pandya Leopard Tattoo Price: भारतीय क्रिकेटर टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हमेशा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी घड़ियों के शौक के लिए इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं। जैसे पहले T-20 मैच के दिन उनकी महंगी घड़ी ने सबका ध्यान खींचा था वैसे ही अब उनके गले पर बने नए टैटू की कीमत ने सबको हैरान कर दिया है। टैटू आर्टिस्ट ने खुद खुलासा किया है कि इस एक डिजाइन के लिए कितनी मोटी रकम और कितनी मेहनत लगी है। हाल ही में उन्होंने अपनी लेडी लव, माहिका शर्मा को वैलेंटाइन डे पर एक बेहद खास तोहफे के रूप में टैटू बनवाया। इस टैटू के पीछे की कहानी और इसकी कीमत, दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जाने आर्टिस्ट ने क्या बताया

रात के 2 बजे स्टूडियो पहुंचे हार्दिक

मशहूर टैटू स्टूडियो एलियंस टैटू (Aliens Tattoo) के फाउंडर सनी भानुशाली ने बताया कि हार्दिक और माहिका रात के करीब 2 बजे उनके स्टूडियो पहुंचे थे। हार्दिक का इरादा पहले सिर्फ माहिका के नाम का पहला अक्षर M बनवाने का था, लेकिन सनी ने इसे कुछ और ज्यादा मीनिंगफुल बनाने का आइ़डिया दिया।

लेपर्ड ही क्यों बनवाया

सनी और उनकी टीम ने इस कपल की केमिस्ट्री को करीब से समझा। सनी की टीम ने देखा कि दोनों को ही लेपर्ड्स बहुत पसंद हैं और उनके घर में भी बिल्लियों के कई आर्टिफैक्ट्स मौजूद हैं, इसी वजह से डिजाइन में दो तेंदुओं को जगह दी गई।
इस टैटू का डिजाइन काफी सोच-समझकर तैयार किया गया है, फीमेल तेंदुआ माहिका की सॉफ्ट एनर्जी को दिखाता है, तो मेल तेंदुआ खुद हार्दिक की ताकत को दर्शाता है।

कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर

सनी भानुशाली ने खुलासा किया कि इस तरह के हाई-प्रोफाइल टैटू की कीमत लाखों में होती है। छोटे टैटू की शुरुआत भले ही ₹3,500 से होती हो, लेकिन जब बात सनी जैसे मास्टर आर्टिस्ट की आती है, तो चार्जेस काफी बढ़ जाते हैं।
प्रति घंटा चार्ज: स्किल के हिसाब से यह ₹4,000 से ₹15,000 तक जाता है। सनी खुद एक सेशन के 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। यानी हार्दिक के इस छोटे से टैटू पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं।

कितना टाइम लगा?

हार्दिक के इस टैटू के पूरे प्रोसेस में डिजाइनिंग से लेकर फाइनल टैटू तक करीब 3 से 4 घंटे का समय लगा और काम सुबह के 5:30 बजे खत्म हुआ। अगर आप पूरे हाथ पर टैटू बनवाना चाहते हैं, तो सनी जैसे एक्सपर्ट आर्टिस्ट के पास इसका खर्च 25 से 30 लाख रुपये तक जा सकता है।

जीरो से हीरो बने सनी भानुशाली

सनी की अपनी कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। 2007 में उन्होंने एक बीपीओ में काम करते हुए अपने पैर पर खुद टैटू बनाकर शुरुआत की थी। आज वह भारत के सबसे महंगे और पसंदीदा टैटू आर्टिस्ट बन चुके हैं और उनके देश भर में 18 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। हार्दिक के इस टैटू ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके शौक वाकई बहुत महंगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *