हरदा कलेक्टर ने पेंशनर्स से अनुभव साझा करने को कहा:सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, प्रशासन ने कल्याण और समस्याओं का भरोसा दिलाया

हरदा कलेक्टर ने पेंशनर्स से अनुभव साझा करने को कहा:सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, प्रशासन ने कल्याण और समस्याओं का भरोसा दिलाया

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स से अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव साझा करने का आग्रह कियाॉ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी समस्या का संवेदनशीलता से निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर जैन गुरुवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी पेंशनर्स के उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान, कलेक्टर ने 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनर्स और एसोसिएशन में शामिल नए पेंशनर्स को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, जिला पेंशन अधिकारी रूमसिंह डूडवे, पेंशनर्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी आर.बी. सगर, जिला अध्यक्ष पी.सी. पोर्ते, संभागीय अध्यक्ष जी.आर. गौर, प्रांतीय अध्यक्ष ओ.पी. मुकाती सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *