विराट-रोहित के ODI खेलने पर बोले हरभजन – “अब उनकी उम्र हो…”

विराट-रोहित के ODI खेलने पर बोले हरभजन – “अब उनकी उम्र हो…”

Rohit Sharma, Virat Kohli, ODI World Cup 2027: क्या 2027 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल करना चाहिए? इस बड़े सवाल पर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बेबाक राय रखी है। बता दें कि रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे (ODI) फॉर्मेट में ही नजर आते हैं। इन दोनों ने 2024 में टी-20 और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब फैंस और क्रिकेट दिग्गजों की नजर इस बात पर है कि क्या ये दोनों दिग्गज 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? कुछ लोग उनकी उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

उम्र तो बस एक नंबर है…

अभी हाल ही एक प्रोग्राम के दौरान जब हरभजन सिंह से यही सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सीधा और सटीक जवाब दिया। हरभजन का मानना है कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ उसकी उम्र की वजह से टीम से बाहर नहीं करना चाहिए। हरभजन ने इस्सके जवाब में कहा, ‘देखिए, जब तक कोई खिलाड़ी फिट है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो आपको उसे टीम में जरूर चुनना चाहिए। सिर्फ इसलिए बाहर नहीं कर देना चाहिए कि उसकी उम्र हो गई है। उम्र तो महज एक नंबर है।’ उन्होंने आगे कहा कि विराट और रोहित के पास जो अनुभव है, वो आज के समय में बहुत कम खिलाड़ियों के पास है। अगर ये दोनों फिट रहते हैं और रन बनाते हैं, तो भारत को बिना किसी हिचकिचाहट के इन्हें 2027 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करना चाहिए।

कोच गंभीर की भी तारीफ की

इसी इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के काम करने के तरीके की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘गौतम गंभीर ने अपने काम और टीम के नतीजों से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। गौतम एक बहुत अच्छे इंसान हैं और उनकी लीडरशिप में टीम अच्छा कर रही है।’

ODI 2027 में दिखेंगे रो-को

साफ है कि हरभजन सिंह के मुताबिक, अगर रोहित और विराट की फिटनेस बरकरार रहती है, तो 2027 के मिशन में उनका अनुभव टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *