‘जिंगलबेल्स’ की मधुर धुन और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच मसीही समाज का बड़ा पर्व क्रिसमस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में शहर के सभी 11 प्रमुख चर्च पूरी तरह सज-धज कर तैयार हैं। बुधवार शाम ढलते ही चर्च परिसर दूधिया रोशनी और सितारों से जगमगा उठे, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़उमड़ने लगी है।
मध्यरात्रि में गूंजेंकैरोल्स
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार आधी रात से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। रात को 12 बजते ही चर्चों में हैप्पी क्रिसमस की गूंज सुनाई दी। एक दूसरों ने गले मिलकर बधाई दी। बुधवार रात को ही शहर के मुख्य गिरिजाघरों में मसीही समुदाय के लोग एकत्र होकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई। इस दौरान विशेष ‘मिडनाइटमास’ (प्रार्थना सभा) आयोजित की गई तथा शांति व भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। शहर के मुख्य चर्चों, जिनमें शास्त्री नगर स्थित सीएनआई चर्च, कैथोलिक चर्च और अन्य प्रार्थना स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़उमड़ने लगी है। बीती शाम से ही विशेष ‘कैरोलसिंगिंग’ (भजन गायन) के माध्यम से प्रभु मसीह के आगमन का संदेश दिया जा रहा है। मसीह समाज के लोग पारंपरिक गीतों और प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति और भाईचारे का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।
चरनी और सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
चर्च परिसरों में भगवान यीशु के जन्म के दृश्यों को दर्शाती ‘चरनी’ बनाई गई है, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
- भव्य सजावट: रंगीन लाइटों, क्रिसमस ट्री और जिंगल बेल्स से चर्च के कोनों को सजाया गया है।
- सांता क्लॉज का रहा इंतजार: बच्चों में सांता क्लॉज और उनसे मिलने वाले उपहारों को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
- दिनभर के कार्यक्रम: गुरुवार को दिनभर चर्चों में प्रार्थना, केक काटने और मिलन समारोहों का सिलसिला रहेगा।
शांति और प्रेम का संदेश
फादर ने बताया कि यह पर्व हमें प्रेम, क्षमा और मानवता की सेवा का संदेश देता है। पर्व को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना कर सकें। घरों में भी केक और पकवान बनाए गए है। वहीं बाजारों में क्रिसमस गिफ्ट्स की जमकर खरीदारी की गई।
शहर के सभी चर्चो में होंगे कार्यक्रम व प्रार्थनाए
प्रभु यीशु मसीह के जन्म क्रिसमस पर शहर के सभी चर्चो में विशेष प्रार्थना सभाओं व बाइबिल के संदेश के साथ कई कार्यक्रम होगे। चर्चो व घरो में सजावट की गई। स्टार व क्रिसमस ट्री, लाइटिंग लगा कर चर्चो व घरों को सजाया गया है। क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष गुडविन मसीह ने बताया कि क्रिसमस को लेकर बुधवार को चर्चो में मिडनाइट प्रार्थना सभा रात 12 बजे प्रार्थना व बाइबल का संदेश चर्च फादर ने दिया। जगह जगह आतिशबाजी के साथ क्रिश्चियन समाज के लोगो ने क्रिसमस की बधाई दी। गुडविन मसीह ने बताया कि गुरुवार को शहर के सभी चर्चो में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभा के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर बाइबल का संदेश दिया जाएगा।


