सामान्य जन की खुशी ही सच्ची विकास की निशानी

सामान्य जन की खुशी ही सच्ची विकास की निशानी

गारंटी योजनाओं से बदल रहा जीवन

सरकार ने 1.10 लाख करोड़ खर्च कर 5 योजनाएं सफलतापूर्वक लागू कीं

दांडेली (उत्तरी कन्नड़). राज्य के मंत्री मंकाल वैद्य ने कहा कि सामान्य जनता का सुखी जीवन ही वास्तविक विकास का प्रतीक है।

वे होन्नावर के गुणवंत ओक्कालिगर भवन में आयोजित गारंटी उत्सव एवं कार्यशाला का उद्घाटन कर बोल रहे थे।

मंत्री मंकाल वैद्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादों को ईमानदारी से लागू किया है। जनता ने 136 विधायकों के रूप में जीत दिलाई और सरकार ने वादे के अनुसार पांच गारंटी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक वर्ष लगभग 50 हजार करोड़ रुपए गारंटी योजनाओं के लिए आवंटित किए जाते हैं और किसी भी हालत में इन योजनाओं को रोकने का सवाल नहीं उठता। यदि लोग भोजन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और परिवहन जैसी आवश्यकताओं का खर्च संभाल कर बचत कर सकें, तो वही असली प्रगति है।

कार्यक्रम में व्याख्यान देते हुए मोहन राज ने कहा कि कर्नाटक में अब तक लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपए गारंटी योजनाओं पर खर्च किए जा चुके हैं। शुरुआत में इन योजनाओं के खिलाफ अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन आंकड़े सभी आरोपों को गलत साबित कर रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं को इन योजनाओं से अधिक लाभ मिला है।

इस अवसर पर गारंटी योजना के राज्य अध्यक्ष एच.एम. रेवण्ण, उपाध्यक्ष एस.आर. पाटिल, पुष्पा अमरनाथ, सतीश नायक, जिलाधिकारी लक्ष्मिप्रिया, दिलीप शशि सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *