जालंधर | आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने हवन करवाया। मुख्य यजमान नीलू खन्ना एवं राज किरण भगत रहे। इसके बाद पंडित सुरेंद्र आर्य, रंजना ने भजन गाए। शास्त्री जी ने परमात्मा की भक्ति में ही असली आनंद की प्राप्ति है। इस मौके मंच संचालन डॉ. निधि मल्होत्रा ने प्रधान अरविंद घई की दिशा निर्देशन में किया। यहां डॉ. ऋषि कुमार आर्य, बलदेव मेहता, जगदीश शर्मा, आरपी सेठी, इंद्रजीत आर्य अजय सचदेवा, कुमार प्रकाश सिंह, शशि मेहता मौजूद रहे।


