हनुमानगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट 99.53% रहा, निकिता ने किया टॉप:22,440 छात्रों ने दी परीक्षा, सिर्फ 136 हुए फेल

हनुमानगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट 99.53% रहा, निकिता ने किया टॉप:22,440 छात्रों ने दी परीक्षा, सिर्फ 136 हुए फेल

हनुमानगढ़ में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। जिले का कुल परिणाम 99.53 प्रतिशत रहा, जो राज्य के बेहतर प्रदर्शन वाले जिलों में शामिल है। इस बार विज्ञान और कॉमर्स संकाय में सुधार दर्ज किया गया, जबकि कला संकाय में हल्की गिरावट आई है। विज्ञान संकाय का परिणाम 97.95 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष से 0.07 प्रतिशत अधिक है। कॉमर्स संकाय में 0.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ परिणाम 99.59 प्रतिशत रहा। इसके विपरीत, कला संकाय का परिणाम 97.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.34 प्रतिशत कम है। जिले में कुल 22,745 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,440 छात्रों ने परीक्षा दी। कुल 136 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। परिणामों के अनुसार, 17,111 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 4,398 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 223 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। संकायवार आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान में 6,713 पंजीकृत छात्रों में से 6,671 परीक्षा में बैठे और 6,534 उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स में 248 पंजीकृत छात्रों में से 246 ने परीक्षा दी, जिनमें से 208 प्रथम, 35 द्वितीय और 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, कला संकाय में 15,784 पंजीकृत छात्रों में से 15,523 ने परीक्षा दी और 15,089 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस साल जिले में निकिता चौधरी ने कला संकाय में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। शिक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि कम समय के बावजूद छात्रों ने बेहतर तैयारी की। नियमित पढ़ाई और निरंतर मूल्यांकन को बेहतर परिणाम का मुख्य कारण बताया गया है।
विद्यार्थियों की तस्वीरें भास्कर एप पर 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की तस्वीरें भास्कर एप पर प्रकाशित की जाएंगी। इसके लिए छात्रों को अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम संबंधित जिले के रिपोर्टर के मोबाइल नंबर 9414540955 पर भेजना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *