KGMU में चल रहे लव जिहाद प्रकरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता कैंपस के गेट-2 पर हनुमान चालीसा पाठ करने वाले थे। वहां पुलिस बल मुस्तैद हो गया जिसके बाद VHP ने चालीसा पाठ का प्लान बदल दिया और हजरतगंज GPO पहुंच गए। वहां नारेबाजी की। KGMU की कुलपति के OSD को हटाने की मांग रखी। साथ ही यूनिवर्सिटी में 2021 से अब तक हुई नियुक्तियों की जांच कराने की भी मांग रखी। VHP के अनुसार, कार्यकर्ता GPO से एकत्रित होकर विधानसभा की तरफ बढ़े। यहां पुलिस ने रोक लिया तो पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अब्बास को कुलपति के OSD के पद से हटाने की मांग भी रखी। चालीसा पाठ की सूचना पर राजभवन से लेटर जारी हुआ KGMU के सामने प्रस्तावित हनुमान चालीसा पाठ की सूचना पर राजभवन एक्टिव हो गया था। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के OSD पूर्व ACS सुधीर कुमार बोबड़े ने पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा था। उसके बाद KGMU के सामने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी।


