शादी के साढ़े तीन साल बाद अलग हुए हंसिका मोटवानी-सोहेल खतुरिया, बिना एलिमनी हुआ तलाक

शादी के साढ़े तीन साल बाद अलग हुए हंसिका मोटवानी-सोहेल खतुरिया, बिना एलिमनी हुआ तलाक

Hansika Motwani Divorce: टीवी सीरियल ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘कोई मिल गया’ फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आयीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया ने ऑफिशियली पर अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने इस कपल को तलाक की मंजूरी दे दी है। और आखिरकार शादी के साढ़े तीन साल का ये रिश्ता अब टूट गया।

जानकारी के लिए बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल ने दिसंबर 2022 में एक भव्य समारोह में शादी की थी। हालांकि, पिछले साल से ही उनके शादी में मन-मुटाव की अफवाहें आ रही थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सोहेल के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज भी डिलीट कर दिए थे, जिस कारण कपल के रिश्ते में दूरियों की अफवाहों को और हवा दी थी। उस समय हंसिका ने इन अटकलों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया था।

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया का तलाक (Hansika Motwani Divorce with Sohael Khaturiya)

खबरों के मुताबिक, कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी ने समझौते के तहत गुजारा भत्ता न मांगने का फैसला किया है। बात दें कि कानूनी कार्यवाही के दौरान हंसिका का पक्ष उनके वकील अदनान शेख ने रखा।

अदनान शेख के मुताबिक, शादी के कुछ ही समय बाद दंपति को महसूस होने लगा था कि उनके बीच मतभेद उनके रिश्ते असर डाल रहे हैं। समय के साथ, दोनों के नेचर, नजरिये और लाइफस्टाइल मैच न होने के कारण अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगे।

अदालत में दायर याचिका में कहा गया कि छोटी-छोटी बातों पर भी अक्सर झगड़े हो जाते थे, जिससे उनके लिए एक ही छत के नीचे साथ रहना दिन-पर-दिन मुश्किल होता जा रहा था। इसलिए दोनों ने ये फैसला लिया कि अलग होना ही सबसे अच्छा उपाय होगा।

फैमिली और दोस्तों की रिश्ता बचने की कोशिश नहीं हुई सफल (Hansika Motwani Granted Divorce By Mumbai Court)

याचिका में यह भी बताया गया कि फैमिली और दोस्तों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कई बार कोशिश की और समझाया कि उनको बैठ कर आपसे में बात करनी चाहिए और अपनी प्रॉब्लम्स को सुलझाना चाहिए, मगर कुछ पॉजिटिव नहीं हुआ। आखिरकार हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। बता दें कि 2 जुलाई, 2024 से दोनों अलग रह रहे हैं। उन्होंने हलफनामे (Affidavit) भी दिए, जिनमें कहा गया कि दोनों में से कोई भी एक-दूसरे पर कोई एलिमनी या कानूनी दावा नहीं करेगा। शादी के दौरान दंपति की कोई संतान नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *