हांडी खेड़ा बाबा बर्फ में बैठकर तपस्या करने लगा,VIDEO:हरियाणा-राजस्थान से भगाने के बाद दिल्ली पहुंचा, झाड़ा लगाकर रिश्ते कराने का दावा

हांडी खेड़ा बाबा बर्फ में बैठकर तपस्या करने लगा,VIDEO:हरियाणा-राजस्थान से भगाने के बाद दिल्ली पहुंचा, झाड़ा लगाकर रिश्ते कराने का दावा

हरियाणा के सिरसा का विवादित हांडीखेड़ा बाबा अब दिल्ली पहुंच गया है। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बर्फ से भरे ड्रम में बैठकर तपस्या करता दिख रहा है। साथ ही दावा कर रहा है कि जिसका रिश्ता नहीं हो रहा, तो उससे झाड़ा लगवाए तो हर समस्या का हल हो जाएगा। खास बात ये है कि अब हांडीखेड़ा बाबा उर्फ संजय भगत अकेले नहीं बल्कि पत्नी पूजा भी गद्दी पर बैठकर झाड़ा लगा रही है। इन्होंने राधिका धाम बनाया है। दोनों के कई वीडियो वायरल सामने आए हैं। झाड़े के बदले सरसों का तेल और अनाज लिया जा रहा है। संजय भगत ने सबसे पहले सिरसा के हांडी खेड़ा गांव से अपना दरबार शुरू किया था। यहां झाड़े के नाम पर महिला का प्राइवेट पार्ट दबाने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों से उसे खेदड़ दिया था। उसके बाद राजस्थान में डेरा लगाने लगा, लेकिन वहां भी बदनामी होने से टीन-टप्पर उखाड़ने पड़ गए। सिलसिलेवार जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… कॉल रिसीव नहीं की, सेवादार बोले- भगत जी खुद फोन करेंगे हरियाणा-राजस्थान से खदेड़े जाने के बाद अब दिल्ली में ठिकाना बनाने को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने संजय भगत के मोबाइल नंबर पर चार बार कॉल की। एक सेवादार रॉबिन ने कॉल रिसीव कर कहा कि- इस बारे में भगत जी को बता दिया है। वे आपको फोन कर लेंगे और आपका नंबर उनको दे दिया है। जल्द संपर्क करेंगे। हालांकि बाद में कोई कॉल नहीं आई। अब हांडी खेड़ा बाबा के बारे में जानिए… खेती की, हेयर ड्रेसर बना, कबाड़ी का काम किया हांडीखेड़ा गांव के लोग बताते हैं कि संजय तीन भाइयों में मंझला है। करीब 10 साल पहले खेतीबाड़ी करता था। खेती छोड़ हेयर ड्रेसर का काम सीखा। फिर कुछ दिन बाद कबाड़ी का भी काम करने लगा। उसके बाद किराना की दुकान शुरू की। फिर अचानक दुकान बंद करके कहीं बाहर चला गया। 9 साल पहले संजय की शादी हुई। उसकी खुद की कोई औलाद नहीं है। भाई की ही बेटी को गोद लिया हुआ है। दो साल पहले झाड़-फूंक का काम शुरू किया गांव के जय सिंह, भालाराम बताते हैं कि दो-ढाई साल पहले संजय जब गांव लौटा तो कहा कि उसने अपने गुरु का नाम लिया है। उसके बाद अपने घर में ही बाबा बनकर झाड़ फूंक का काम शुरू किया। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को साथ लगाया। ये लोग बाबा के चमत्कार का गुणगान करने की वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। यह वीडियो देख लोगों की भीड़ बढ़ती चली। ——————————– ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा का विवादित बाबा राजस्थान से भगाया: सामान लेकर दोबारा हांडी खेड़ा लौटा, झाड़े से ठीक होने के दावे से पलटा हरियाणा में सिरसा का विवादित बाबा संजय भगत राजस्थान से वापस गांव हांडी खेड़ा लौटा। उसने राजस्थान में बीकानेर जिले के असरासर गांव में नया डेरा हांडी खेड़ा धाम बनाया था। मगर राजस्थान पुलिस और असरासर के ग्रामीणों ने विरोध जताया और नए डेरे को उठवा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *