पठानकोट के स्कूल/कॉलेजों में आज आधे दिन का अवकाश:गुरु नाभा दास महाराज के प्रकाश पर्व पर निकलेगी शोभा यात्रा, डीसी ने जारी किए आदेश

पठानकोट के स्कूल/कॉलेजों में आज आधे दिन का अवकाश:गुरु नाभा दास महाराज के प्रकाश पर्व पर निकलेगी शोभा यात्रा, डीसी ने जारी किए आदेश

पठानकोट जिला के सभी स्कूल/कॉलेजों में आज आधे दिन का अवकाश रहेगा। ये आदेश डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने जारी किए हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के संबंध में 7 अप्रैल को गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाशा सेवा समिति, पठानकोट द्वारा पठानकोट शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही है।
इस शोभा यात्रा के कारण शहर के ट्रैफिक के कई रूट डायवर्ट किए जाने हैं। इसलिए लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पठानकोट की सीमा के भीतर आने वाले सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में दिनांक 7 अप्रैल को आधे दिन (Half Day) की छुट्टी घोषित की जाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *