यात्रियों को बताए गए हज के नियम, मीना में मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

आजमीन-ए-हज 2026 के लिए कडरू हज हाउस में गुरुवार को हज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री व राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हज यात्रियों को पाक सफर हज यात्रा के लिए मुबारकबाद दिया। मंत्री ने कहा कि हज पर जाने वाले बहुत खुशनसीब होते हैं। मक्का मदीना जाए तो सबसे पहले अपने घर-परिवार के लिए दुआ करें। इसके बाद पूरे हिंदुस्तान की खुशहाली और सलामती की दुआ करें। इमारत ए शरिया के मुफ्ती अनवर कासमी, हज ट्रेनर हाजी मो शकील, हाजी मो. सरफराज, मौलाना ताल्हा नदवी ने हज यात्रियों को हज करने के तरीके बताए। प्रशिक्षण शिविर में ​िग​िरडीह, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, लातेहार, रांची समेत अन्य जिलों से कुल 315 हज यात्री शामिल हुए। अगला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईद के बाद किया जाएगा। बताया कि दूसरी किश्त 20 नवंबर को जमा हज यात्रियों ने किया था। तीसरी किश्त के जमा करने की घोषणा अभी नहीं की गई है। इसी माह में तिथि की घोषणा होगी, इसके बाद तीसरी किश्त की राशि हज यात्री जमा कर पाएंगे। तीसरी किश्त जमा करने वाले यात्रियों को हज के दौरान होने वाली कुर्बानी के बारे में बताया जाएगा। जो हज कमेटी ऑफ इंडिया के सौजन्य से कुर्बानी कराना चाहेंगे, उन्हें कुर्बानी के लिए खर्च होने वाली राशि की जानकारी दी जाएगी। मौके पर राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद, हेल्थ नोडल अफसर डॉ. एआर मुस्तफी, मो नासिर, मो इरफान, मो खुर्शिद आदि शामिल थे। राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद ने बताया कि हज प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को सबसे पहले हज की तैयारी कैसे करें। अरकान-ए-हज (नियम) हज के लिए क्या-क्या जरूरी है, इसकी सटीक जानकारी दी गई। बताया गया कि दूसरे मुल्क में रहने के तरीके बताए गए। वहां सख्त गर्मी पड़ती है, इस गर्मी से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी दी गई। हेल्थ गाइडलाइन दी गई। बताया गया इस बार किचेन नहीं होगा। हज यात्रियों को स्मार्ट वॉच दिए जाएंगे। इस बार मीना में और अच्छी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएगी। पाक सफर पर जा रहे लोग हज करें, दूसरों का भी ख्याल करें। आजमीन-ए-हज 2026 के लिए कडरू हज हाउस में गुरुवार को हज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री व राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हज यात्रियों को पाक सफर हज यात्रा के लिए मुबारकबाद दिया। मंत्री ने कहा कि हज पर जाने वाले बहुत खुशनसीब होते हैं। मक्का मदीना जाए तो सबसे पहले अपने घर-परिवार के लिए दुआ करें। इसके बाद पूरे हिंदुस्तान की खुशहाली और सलामती की दुआ करें। इमारत ए शरिया के मुफ्ती अनवर कासमी, हज ट्रेनर हाजी मो शकील, हाजी मो. सरफराज, मौलाना ताल्हा नदवी ने हज यात्रियों को हज करने के तरीके बताए। प्रशिक्षण शिविर में ​िग​िरडीह, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, लातेहार, रांची समेत अन्य जिलों से कुल 315 हज यात्री शामिल हुए। अगला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईद के बाद किया जाएगा। बताया कि दूसरी किश्त 20 नवंबर को जमा हज यात्रियों ने किया था। तीसरी किश्त के जमा करने की घोषणा अभी नहीं की गई है। इसी माह में तिथि की घोषणा होगी, इसके बाद तीसरी किश्त की राशि हज यात्री जमा कर पाएंगे। तीसरी किश्त जमा करने वाले यात्रियों को हज के दौरान होने वाली कुर्बानी के बारे में बताया जाएगा। जो हज कमेटी ऑफ इंडिया के सौजन्य से कुर्बानी कराना चाहेंगे, उन्हें कुर्बानी के लिए खर्च होने वाली राशि की जानकारी दी जाएगी। मौके पर राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद, हेल्थ नोडल अफसर डॉ. एआर मुस्तफी, मो नासिर, मो इरफान, मो खुर्शिद आदि शामिल थे। राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद ने बताया कि हज प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को सबसे पहले हज की तैयारी कैसे करें। अरकान-ए-हज (नियम) हज के लिए क्या-क्या जरूरी है, इसकी सटीक जानकारी दी गई। बताया गया कि दूसरे मुल्क में रहने के तरीके बताए गए। वहां सख्त गर्मी पड़ती है, इस गर्मी से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी दी गई। हेल्थ गाइडलाइन दी गई। बताया गया इस बार किचेन नहीं होगा। हज यात्रियों को स्मार्ट वॉच दिए जाएंगे। इस बार मीना में और अच्छी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएगी। पाक सफर पर जा रहे लोग हज करें, दूसरों का भी ख्याल करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *