हाजीपुर के कार्मिक विभाग ने जीता इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट:17 रनों से वाणिज्य विभाग को हराया, जन्मजय कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’

हाजीपुर के कार्मिक विभाग ने जीता इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट:17 रनों से वाणिज्य विभाग को हराया, जन्मजय कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’

पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ, हाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित चौथे इंटर डिपार्टमेंटल/मुख्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेडियम, सोनपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह मैच उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। फाइनल मुकाबला हाजीपुर मुख्यालय के वाणिज्य विभाग और कार्मिक विभाग के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्मिक विभाग ने निर्धारित ओवरों में 165 रनों का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य निर्धारित किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य विभाग की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया और 148 रन बनाए। हालांकि, अंततः कार्मिक विभाग ने यह मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। जन्मजय कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’ मैच में जन्मजय कुमार ने 127 रनों की उत्कृष्ट पारी खेलकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार वाणिज्य विभाग के पीयूष कुमार को मिला, जबकि ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का सम्मान Dy. CPO/IR अजीत कुमार को उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम वर्क और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों की उत्साहवर्धक उपस्थिति ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया। मैच के दौरान ओबीसी एवं एससी/एसटी यूनियन के सदस्यगण भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता-उपविजेता टीमों को दिया गया शील्ड समापन समारोह में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आपसी समन्वय, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। यह टूर्नामेंट कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ, हाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित चौथे इंटर डिपार्टमेंटल/मुख्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेडियम, सोनपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह मैच उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। फाइनल मुकाबला हाजीपुर मुख्यालय के वाणिज्य विभाग और कार्मिक विभाग के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्मिक विभाग ने निर्धारित ओवरों में 165 रनों का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य निर्धारित किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य विभाग की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया और 148 रन बनाए। हालांकि, अंततः कार्मिक विभाग ने यह मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। जन्मजय कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’ मैच में जन्मजय कुमार ने 127 रनों की उत्कृष्ट पारी खेलकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार वाणिज्य विभाग के पीयूष कुमार को मिला, जबकि ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का सम्मान Dy. CPO/IR अजीत कुमार को उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम वर्क और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों की उत्साहवर्धक उपस्थिति ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया। मैच के दौरान ओबीसी एवं एससी/एसटी यूनियन के सदस्यगण भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता-उपविजेता टीमों को दिया गया शील्ड समापन समारोह में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आपसी समन्वय, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। यह टूर्नामेंट कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *