बेखौफ बदमाशों ने चित्रगुप्त नगर थाना के सामने सीमेंट दुकान के पास सोना व्यवसायी पिता-पुत्र पर हमला कर 22 लाख का सोना लूट लिया। घटना हाजीपुर के ज्वेलरी शोरूम के मालिक विनोद कुमार और उनके बेटे रवि कुमार के साथ हुई। विनोद कुमार हावड़ा से दो झोले में सोना लेकर राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचे। बेटा रवि उन्हें रिसीव करने आए थे। जैसे ही वे टर्मिनल से बाहर निकले बदमाशों ने वारदात की। रवि ने पिता को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने बेहरमी से पीटा। हथौड़े से उनके सर पर वारकर लहूलुहान कर दिया। उनके पिता से सोने का एक थैला लूटकर फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत रवि ने चित्रगुप्त नगर थाने में की है। रवि ने कहा कि वे घटना के बाद घर चले गए। हालांकि लौटकर इलाज कराने कंकड़बाग के निजी अस्पताल पहुंचे। तब डायल 112 को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इस बीच चित्रगुप्त नगर थाने को घटना की जानकारी तक नहीं हुई। एसडीपीओ सदर अभिनव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। बदमाशों ने फायरिंग भी की : पीड़ित रवि ने कहा कि पिता स्टेशन से बाहर निकले। मैं स्कॉर्पियो लेकर खड़ा था। अचानक पिता गिर गए। मैं दौड़कर आगे बढ़ा तो देखा कि हेलमेट पहने एक लड़का उनको पीट रहा है। मैं बचाने गया तब तक वहां तीन और लड़के आ गए। हथौड़ा और रॉड से मुझे पीटने लगे। मैंने किसी तरह खुद को बचाया। एक बदमाश ने फायरिंग की, गोली बगल से निकल गई। दूसरा अपराधी फायरिंग भी करता लेकिन उसके पिस्टल की मैगजिन गिर गई। पुलिस ने मौके से एक मैगजिन बरामद की है। एसआई सौरव ने कहा कि फायरिंग नहीं हुई है। एफआईआर में सोना लूट की बात नहीं…एफआईआर में रवि ने सोना लूट की बात नहीं लिखाई है। पूछने पर बताया कि मैं अस्पताल में भर्ती था। काफी डरा हुआ था। इसी हड़बड़ाहट में सोना लूटे जाने की बात नहीं लिखा पाया। हाजीपुर से ही बदमाशों को मिला इनपुट अपराधियों को पता था कि व्यवसायी विनोद हावड़ा से सोना लेकर पटना आने वाले हैं। फुटेज की जांच से पता चला कि दो बाइक से चार बदमाश सीमेंट दुकान के पास व्यवसायी का इंतजार कर रहे हैं। व्यवसायी जैसे ही स्टेशन से निकले बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस जांच की मानें तो बदमाशों को हाजीपुर से ही इनपुट मिला था। चारों बदमाशों में से दो ने हेलमेट लगा रखा था और शेष दो बदमाश मास्क पहने थे। बेखौफ बदमाशों ने चित्रगुप्त नगर थाना के सामने सीमेंट दुकान के पास सोना व्यवसायी पिता-पुत्र पर हमला कर 22 लाख का सोना लूट लिया। घटना हाजीपुर के ज्वेलरी शोरूम के मालिक विनोद कुमार और उनके बेटे रवि कुमार के साथ हुई। विनोद कुमार हावड़ा से दो झोले में सोना लेकर राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचे। बेटा रवि उन्हें रिसीव करने आए थे। जैसे ही वे टर्मिनल से बाहर निकले बदमाशों ने वारदात की। रवि ने पिता को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने बेहरमी से पीटा। हथौड़े से उनके सर पर वारकर लहूलुहान कर दिया। उनके पिता से सोने का एक थैला लूटकर फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत रवि ने चित्रगुप्त नगर थाने में की है। रवि ने कहा कि वे घटना के बाद घर चले गए। हालांकि लौटकर इलाज कराने कंकड़बाग के निजी अस्पताल पहुंचे। तब डायल 112 को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इस बीच चित्रगुप्त नगर थाने को घटना की जानकारी तक नहीं हुई। एसडीपीओ सदर अभिनव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। बदमाशों ने फायरिंग भी की : पीड़ित रवि ने कहा कि पिता स्टेशन से बाहर निकले। मैं स्कॉर्पियो लेकर खड़ा था। अचानक पिता गिर गए। मैं दौड़कर आगे बढ़ा तो देखा कि हेलमेट पहने एक लड़का उनको पीट रहा है। मैं बचाने गया तब तक वहां तीन और लड़के आ गए। हथौड़ा और रॉड से मुझे पीटने लगे। मैंने किसी तरह खुद को बचाया। एक बदमाश ने फायरिंग की, गोली बगल से निकल गई। दूसरा अपराधी फायरिंग भी करता लेकिन उसके पिस्टल की मैगजिन गिर गई। पुलिस ने मौके से एक मैगजिन बरामद की है। एसआई सौरव ने कहा कि फायरिंग नहीं हुई है। एफआईआर में सोना लूट की बात नहीं…एफआईआर में रवि ने सोना लूट की बात नहीं लिखाई है। पूछने पर बताया कि मैं अस्पताल में भर्ती था। काफी डरा हुआ था। इसी हड़बड़ाहट में सोना लूटे जाने की बात नहीं लिखा पाया। हाजीपुर से ही बदमाशों को मिला इनपुट अपराधियों को पता था कि व्यवसायी विनोद हावड़ा से सोना लेकर पटना आने वाले हैं। फुटेज की जांच से पता चला कि दो बाइक से चार बदमाश सीमेंट दुकान के पास व्यवसायी का इंतजार कर रहे हैं। व्यवसायी जैसे ही स्टेशन से निकले बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस जांच की मानें तो बदमाशों को हाजीपुर से ही इनपुट मिला था। चारों बदमाशों में से दो ने हेलमेट लगा रखा था और शेष दो बदमाश मास्क पहने थे।


