गुमला जिले में सुबह एनएच-23 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास अज्ञात हाईवा वाहन ने टाटा मैजिक पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे की भयावहता को देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। रांची से गुमला तिलकुट बेचने जा रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक पिकअप में सवार सभी लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। गुरुवार की सुबह वे अपने माल के साथ निकले थे, लेकिन भड़गांव के पास हाईवा ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल रांची के रहने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से टक्कर मारी और घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर बिखरा सामान और क्षतिग्रस्त वाहन इस दुर्घटना की गंभीरता को बयां कर रहे थे। घायलों को रिम्स रेफर किया, पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को पहले सिसई रेफर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात हाईवा वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और रांची पुलिस से भी संपर्क कर रही है। गुमला जिले में सुबह एनएच-23 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास अज्ञात हाईवा वाहन ने टाटा मैजिक पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे की भयावहता को देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। रांची से गुमला तिलकुट बेचने जा रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक पिकअप में सवार सभी लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। गुरुवार की सुबह वे अपने माल के साथ निकले थे, लेकिन भड़गांव के पास हाईवा ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल रांची के रहने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से टक्कर मारी और घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर बिखरा सामान और क्षतिग्रस्त वाहन इस दुर्घटना की गंभीरता को बयां कर रहे थे। घायलों को रिम्स रेफर किया, पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को पहले सिसई रेफर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात हाईवा वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और रांची पुलिस से भी संपर्क कर रही है।


