Hair Growth Vitamins Food: बालों का झड़ना रोकना है? तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स

Hair Growth Vitamins Food: बालों का झड़ना रोकना है? तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स

Hair Growth Vitamins Food: आजकल सभी के मुंह से सुनने को मिल रहा है कि बाल बहुत झड़ रहे हैं, क्या करें? बता दें, प्रदूषण और बिगड़ा हुआ खान-पान हमारे बालों का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। चाहे लड़का हो या लड़की, हर दूसरा इंसान बालों के टूटने और पतले होने से परेशान है। हम लोग महंगे शैंपू, तेल और सीरम तो बदल लेते हैं, लेकिन असली जड़ पर ध्यान नहीं देते। जैसे पौधे को बढ़ने के लिए खाद की जरूरत होती है, वैसे ही हमारे बालों को विटामिन्स की जरूरत होती है।

विटामिन A से कैसे मजबूत होते हैं बाल?

विटामिन A हमारे शरीर के साथ- साथ बालों की मजबूती के लिए भी बेहद जरूरी हैं। यह हमारी स्कैल्प पर सीबम (एक प्राकृतिक तेल) बनाने में मदद करता है। यह बालों के हेयर फॉलिकल्स की ग्रोथ में भी मदद करता है। यह तेल बालों को सूखने नहीं देता और उन्हें मॉइस्चराइज रखता है। अगर बाल हाइड्रेटेड रहेंगे, तो वे कम टूटेंगे।
क्या खाएं: गाजर, कद्दू, पालक और केल को अपनी डाइट में शामिल करें। बस याद रखें, इसे सही मात्रा में ही लें, क्योंकि बहुत ज्यादा विटामिन A कभी-कभी उल्टा असर भी दिखा सकता है।

विटामिन B का बालों में क्या रोल है?

बालों को मजबूत बनाने के लिए बायोटिन चाहिए। यह बालों के स्ट्रक्चर को मजबूत बनाने वाले प्रोटीन कैरटिन के उत्पादन में मदद करता है। इसके अलावा, विटामिन B3 और B5 स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है।
क्या खाएं: अंडा, नट्स, बीज, केला और एवोकैडो इसके बेहतरीन उपाय हैं।

क्या विटामिन C बालों के लिए जरूरी है?

विटामिन C सिर्फ चेहरे की चमक के लिए नहीं, बल्कि बालों की मजबूती के लिए भी वरदान है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। साथ ही, यह कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो बालों की बनावट के लिए बेहद जरूरी है।
क्या खाएं: संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, कीवी और शिमला मिर्च।

विटामिन D की कमी से क्या होता है?

अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा पतले होते हैं, उनमें विटामिन D की कमी होती है। यह विटामिन नए हेयर फॉलिकल्स बनाने में मदद करता है और बालों के झड़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। सुबह की हल्की धूप सबसे अच्छी है।
क्या खाएं: फैटी फिश, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध जैसी चीजें खा सकते हैं।

विटामिन E से बाल कैसे घने बनते हैं?

विटामिन E भी एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण आसानी से पहुंचता है। यह बालों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जिससे बाल चमकदार और घने नजर आते हैं।
क्या खाएं: बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और मूंगफली।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *