हरियाणा में 2 दिन बाद फिर ओले गिरेंगे:3 और 4 अप्रैल को फिर बारिश होगी, 6 जिलों में ओलों से फसल हुई बर्बाद

हरियाणा में 2 दिन बाद फिर ओले गिरेंगे:3 और 4 अप्रैल को फिर बारिश होगी, 6 जिलों में ओलों से फसल हुई बर्बाद

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कल (31 मार्च) को पूरे हरियाणा में बारिश देखने को मिली। मगर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को बिछा दिया है। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में हुई बारिश ने भी जनजीवन प्रभावित किया। ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कई इलाकों में जमीन पर सफेद चादर बिछ गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को एक फिर मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान
इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटाई के नजदीक खड़ी गेहूं की बाली ओलों के कारण टूट गई है, जबकि सरसों की फलियां झड़ गई हैं। सब्जियों की बेलें और फूल नष्ट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज, 1 अप्रैल को मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में राहत की उम्मीद जताई है और आसमान साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों (3-4 अप्रैल) में फिर से गरज-चमक की चेतावनी दी गई है, जो किसानों की चिंता बढ़ा रही है। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *