चाची से था अफेयर, दो चाचा ने पीटकर की हत्या:आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर पकड़ा था आरोपियों ने, महिला समेत तीन गिरफ्तार

चाची से था अफेयर, दो चाचा ने पीटकर की हत्या:आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर पकड़ा था आरोपियों ने, महिला समेत तीन गिरफ्तार

गोड्डा में 8 अप्रैल की रात हुई नीरज यादव हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। नीरज का अपनी चचेरी चाची के साथ अफेयर था और यही उसकी हत्या की वजह बनी। नीरज के दो चचेरे चाचा ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के आरोपी दो चाचा और चाची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नीरज हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने घर रामपुर लौटा था। आरोपी संजीव ने खुद पुलिस को दी थी सूचना गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि 8 अप्रैल की रात डायल 112 पर संजीव कुमार यादव ने शिकायत की थी कि एक लड़का उनके घर में घुसकर बदमाशी कर रहा है। सूचना पर पथरगामा थाना की गश्ती टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंची, जहां एक लड़का हाथ-पैर बंधा हुआ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मालरामपुर गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र नीरज कुमार यादव के रूप में हुई। दोनों परिवार के बीच कई बार पंचायतें हुई थीं
पुलिस जांच में सामने आया कि नीरज कुमार यादव का अपने चचेरे चाचा संजीव कुमार यादव की पत्नी पिंकी देवी (40) के साथ पिछले तीन-चार वर्षों से अवैध संबंध था। इस संबंध को लेकर पहले भी कई बार पंचायतें हुई थीं और दोनों परिवारों के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। पति ने महिला को देखा था आपत्तिजनक स्थिति में
घटना की रात नीरज छत फांदकर पिंकी देवी से मिलने गया था। वहीं पर चाचा संजीव कुमार यादव ने नीरज और अपनी पत्नी पिंकी देवी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद संजीव ने अपने भाई दिवाकर यादव के साथ मिलकर नीरज की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता इंद्रदेव यादव की लिखित शिकायत के आधार पर पथरगामा थाने में मामला दर्ज किया गया था। लाठी और हथौड़ा भी पुलिस ने किया जब्त
गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में तीन अभियुक्तों, जिनमें नीरज के दो चचेरे चाचा (संजीव कुमार यादव और दिवाकर यादव) और चाची पिंकी देवी शामिल हैं, तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी, हथौड़ा, हाथ-पैर बंधा हुआ रस्सी और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। गोड्डा में 8 अप्रैल की रात हुई नीरज यादव हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। नीरज का अपनी चचेरी चाची के साथ अफेयर था और यही उसकी हत्या की वजह बनी। नीरज के दो चचेरे चाचा ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के आरोपी दो चाचा और चाची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नीरज हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने घर रामपुर लौटा था। आरोपी संजीव ने खुद पुलिस को दी थी सूचना गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि 8 अप्रैल की रात डायल 112 पर संजीव कुमार यादव ने शिकायत की थी कि एक लड़का उनके घर में घुसकर बदमाशी कर रहा है। सूचना पर पथरगामा थाना की गश्ती टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंची, जहां एक लड़का हाथ-पैर बंधा हुआ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मालरामपुर गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र नीरज कुमार यादव के रूप में हुई। दोनों परिवार के बीच कई बार पंचायतें हुई थीं
पुलिस जांच में सामने आया कि नीरज कुमार यादव का अपने चचेरे चाचा संजीव कुमार यादव की पत्नी पिंकी देवी (40) के साथ पिछले तीन-चार वर्षों से अवैध संबंध था। इस संबंध को लेकर पहले भी कई बार पंचायतें हुई थीं और दोनों परिवारों के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। पति ने महिला को देखा था आपत्तिजनक स्थिति में
घटना की रात नीरज छत फांदकर पिंकी देवी से मिलने गया था। वहीं पर चाचा संजीव कुमार यादव ने नीरज और अपनी पत्नी पिंकी देवी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद संजीव ने अपने भाई दिवाकर यादव के साथ मिलकर नीरज की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता इंद्रदेव यादव की लिखित शिकायत के आधार पर पथरगामा थाने में मामला दर्ज किया गया था। लाठी और हथौड़ा भी पुलिस ने किया जब्त
गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में तीन अभियुक्तों, जिनमें नीरज के दो चचेरे चाचा (संजीव कुमार यादव और दिवाकर यादव) और चाची पिंकी देवी शामिल हैं, तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी, हथौड़ा, हाथ-पैर बंधा हुआ रस्सी और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *