आदतन अपराधी को जिले से बाहर किया, गोपालगंज पुलिस ने ललितपुर सीमा में छोड़ा

आदतन अपराधी को जिले से बाहर किया, गोपालगंज पुलिस ने ललितपुर सीमा में छोड़ा

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने थाना गोपालगंज क्षेत्र के आदतन अपराधी अर्जुन गौंड़ को जिला बदर किया। कलेक्टर के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन गौड़ को शनिवार के दिन उसके निवास मनोरमा कॉलोनी से गिरफ्तार कर जिले की सीमा से बाहर नरहट (ललितपुर, उत्तर प्रदेश) तक ले जाकर छोड़ा। पुलिस अधीक्षक सागर के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने आरोपी के विरुद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया था। आरोपी के नाम विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *