श्री हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज मंदिर

श्री हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज मंदिर

भास्कर न्यूज | लुधियाना सम्राट कॉलोनी स्थित गली नंबर-2 के श्री शिव मंदिर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। श्री शिव मंदिर सोसाइटी के आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ संकटमोचन का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री ने बालाजी महाराज के विधिवत पूजन-अर्चन और लोक-कल्याण की कामना के साथ किया। मुख्य यजमान के रूप में अरविंद यादव उपस्थित रहे। जैसे ही सामूहिक पाठ शुरू हुआ, पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के जयघोष और चालीसा की चौपाइयों से गूंज उठा। मंदिर कमेटी की ओर से यजमान अरविंद यादव का विशेष अभिनंदन किया। कमेटी पदाधिकारी कैलाश नाथ पांडे ने उन्हें सम्मानित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *