गुना की लापता नाबालिग मुंबई में मिली:घर से बैग लेकर निकली थी, CCTV में कैद हुई; बांद्रा स्टेशन से पुलिस ने किया दस्तयाब

गुना की लापता नाबालिग मुंबई में मिली:घर से बैग लेकर निकली थी, CCTV में कैद हुई; बांद्रा स्टेशन से पुलिस ने किया दस्तयाब

शहर के कोतवाली इलाके से 11 फरवरी को लापता हुई एक नाबालिग को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। वह बांद्रा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम उसे लेकर गुना पहुंची और विधिवत कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। 11 फरवरी को पिता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी की रात 17 वर्षीय बेटी, बेटा और पत्नी खाना खाकर सोए थे। सुबह 6 बजे पत्नी ने जगाकर बताया कि बेटी कमरे में नहीं है। घर के सीसीटीवी चेक किए तो वह सुबह 5:30 बजे एक बैग लेकर जाती हुई दिखाई दी। तकनीकी मदद से लोकेशन ट्रेस की परिजनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर लोकेशन ट्रेस की। इसी दौरान सूचना मिली कि बच्ची मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में है। टीम मुंबई पहुंची और बरामद किया जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई। वहां तलाश के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस उसे लेकर वापस गुना आई और परिवार के सुपुर्द कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *