गुना पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा:तीन जगह छापा मारा; 9 हजार रुपए सहित अन्य सामान जब्त

गुना पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा:तीन जगह छापा मारा; 9 हजार रुपए सहित अन्य सामान जब्त

गुना में कैंट पुलिस ने जुआ खेलते हुए 15 जुआरियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 9 हजार रुपए नगदी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह छापा मारकर जुआरियों को पकड़ा है। कैंट पुलिस ने बताया कि सकतपुर रोड़ स्थित पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों की ओर से ताश पत्‍तों से रुपए की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलने ‍पर केंट थाने से पुलिस की एक टीम जुआरियों पर कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। वहां दबिश देकर पुलिस ने जुआ खेल रहे 4 जुआरियों अन्नु उर्फ अनूप बाल्मीकि निवासी पुरानी छावनी, देवेन्द्र कुशवाह निवासी ईदगाहबाड़ी, आदर्श बाल्मीकि निवासी पुरानी छावनी और बंटी कुशवाह निवासी सकतपुर को पकड़ा। उनके कब्जे से 5200 रुपए जब्त किए गए। इसी तरह कैंट मीट मार्केट के पास जुआ खेल रहे कुल 4 जुआरियों राजेन्द्र खटीक, जोनू बाल्मीकि, हरिओम कोरी और गौरव ओझा को पकड़ा। उनके कब्जे से 1360 रुपए नगदी सहित ताश की गड्डी जब्त की गई। वहीं कुशमौदा नाले के पास जुआ खेल रहे 7 जुआरियों मोहन कुशवाह, दीपक लोधा, धर्मेन्द्र कुशवाह, श्रीराम कुशवाह, बृजेश जाटव, लालाराम कुशवाह और मूलचंद कुशवाह को पकड़ा। इनके कब्जे से 2400 रुपए नगदी सहित ताश की एक गड्डी जब्त की गई। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *