गुलफाम हत्याकांड के वादी को धमकी-हत्या का केस वापस लो:पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई

गुलफाम हत्याकांड के वादी को केस वापस लेने की धमकी मिल रही है। इस संबंध में पीड़ित ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है-कुछ अज्ञात लोग उन्हें केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा न करने पर वादी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
नई आबादी, ताजगंज निवासी बिलाल अपने पिता इमाम बक्स और चचेरे भाई शाहीद अली के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। शाहीद अली ने बताया-हमारे परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार पीछा करते हैं। आए दिन मेरे रेस्टोरेंट के आसपास मंडराते रहते हैं। हमारा पूरा परिवार दहशत में है। बाइक सवार मुझे रोकर कर चुके हैं, गुलफाम तो गलती से मर गया, मारना तो तुझे था। शाहीद के चचेरे भाई गुलफाम की 3 हमलावारों ने गोलीमार कर हत्याकर कर सनसनी फैला दी थी। दो आरोपी हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही पकड़ लिए गए था। पहलगाम में 26 टूरिस्ट की घटना के अगले ही दिन आगरा में इस गुलफाम हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र अब तक फरार है।
ये था मामला
23 अप्रैल, 2025 की रात को ताजगंज, शिल्पग्राम रोड स्थित शाहीद अली चिकिन बिरियानी रेस्टोरेंट पर काम करने वाले नई आबादी निवासी गुलफाम की 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2 हमलावरों ने फायर किया था, जिसमें से एक गोली गुलफाम के सीने में लगी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड को करबना निवासी पुष्पेंद्र बघेल, प्रियांशु यादव और शिवम बघेल ने अंजाम दिया था। अगले ही दिन पुलिस ने मुठभेड के बाद प्रियांशु यादव और शिवम बघेल को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र बघेल अब तक फरार है। केस वापस लेने को मिल रही धमकी
सोमवार को बिलाल अपने पिता और चचेरे भाई के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा था। बिलाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है-गुलफाम की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इस पर हमने केस दर्ज कराया था। अब अज्ञात लोग हमें केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उनका कहना है कि पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही। पिछले 15 दिन से वह पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *