फाग में संगीत की धुन पर गाए गाने, उड़ाया गुलाल

मुरैना । भारत विकास परिषद, शाखा मुरैना द्वारा होली मिलन समारोह शनिवार को मनाया। इसमें वार्षिक निर्वाचन की बैठक भी आयोजित की जिसमें नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने होली मिलन मनाया। जिसमें राधा-कृष्ण स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया। ग्वालियर से आईं निर्वाचन अधिकारी रचना गोयल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अर्चना पवन शर्मा को अध्यक्ष, रजनी राम गुप्ता को सचिव तथा वीणा नीरज मोदी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *