रेवाड़ी में गुगेल गिरोह सदस्यों को रिमांड पर लिया:हथियार की तरह प्रयोग करते थे गुलेल, काली की बहन भी इनामी

रेवाड़ी में गुगेल गिरोह सदस्यों को रिमांड पर लिया:हथियार की तरह प्रयोग करते थे गुलेल, काली की बहन भी इनामी

रेवाड़ी पुलिस ने महेंद्रगढ़ के गांव पड़थल के गुगेल चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के सदस्य गुगेल का प्रयोग चोरी की वारदात में हथियार की तरह करते थे। इसी के चलते गिरोह का नाम गुगेल पड़ा। गुगेल गिरोह के खिलाफ चोरी का पहले मुकदमा नारनौल सदर थाने में दर्ज हुआ था। काली उर्फ संतरा की बहन सरली भी चोरी के मामलों में पुलिस की वांटेड है। काली और सरली दोनों का धंधा भी अलग-अलग है। पुलिस को कोर्ट से 5 आरोपियों का 5 दिन का रिमांड मिला है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य गुगेल का हथियार के रूप में करते थे। जरूरत पड़ने पर गुलेल का इस्तेमाल कर पत्थर से ताला भी तोड़ते थे। इतना नहीं पकड़े जाने से बचने के लिए गुगेल से सामने वाले पर हमला भी करते थे। जिससे बच निकलने में सहायता मिलती थी। पिंकी पर भी 5 हजार का इनाम कोसली सीआईए द्वारा पकड़े गए गिरोह के 4 में से 3 सदस्य पुलिस के इनामी बदमाश है। काली उर्फ संतरा पर 10 हजार का इनाम है। काली के बेटे विजय पर 10 और बेटी पिंकी पर भी 5 हजार का इनाम है। इनामी बहन सरली की भी हरियाणा और राजस्थान पुलिस को तलाश है। 15 जुलाई को निमोठ की थी चोरी गुगेल गिरोह ने 15 जुलाई 2025 को निमोठ गांव में चोरी की वारदात की थी। ललित मकान पर ताला लगाकर प्लॉट पर सोने गया था। सुबह लौटा मकान का ताला टूटा मिला। कमरों में रखी अलमारी और संदूकों के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखे संदूक से 2.5 लाख कैश और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। चारों आरोपी रिमांड पर लिए सीआईए कोसली प्रभारी योगेश ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान चोरी किया गया सामान बरामद किया जाएगा। इसके अलावा गिरोह के बाकी सदस्यों और चोरी की वारदातों के बारे में पता किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *