औरंगाबाद शहर स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्टेडियम में आज बहुप्रतीक्षित औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने फीता काटकर और किक मारकर किया। उद्घाटन मैच पंजाब और झारखंड की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जीत की ललक देखने को मिली। निर्धारित 80 मिनट के खेल में पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दोनों ओर से कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन गोल करने के कई मौके चूक गए। पहले हाफ के बाद खेल का रुख पंजाब की ओर मुड़ गया। दूसरे हाफ के 51वें मिनट में पंजाब के खिलाड़ी पंकज कुमार ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद पंजाब की टीम का मनोबल और मजबूत हो गया। झारखंड की टीम दबाव में नजर आई। खेल के 72वें मिनट में पंजाब टीम के नाइजीरियाई खिलाड़ी बेटान ने शानदार गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और पंजाब को निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद झारखंड की टीम वापसी नहीं कर सकी और एक भी गोल करने में असफल रही। पंकज को दिया गया मैन ऑफ द मैच का किताब मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पंजाब टीम के पंकज कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। रेफरी की भूमिका राहुल कुमार ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी के रूप में मो. सलाम, संतोष पांडेय और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सचिव मो. फखरुद्दीन ने बताया कि सोमवार को अगला मुकाबला जमालपुर 11 स्टार और दुर्गापुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। भाजपा विधायक ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे मानसिक और बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, खासकर विदेशी खिलाड़ियों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सूर्यजीत सिंह, वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, सचिव मो. फखरुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। औरंगाबाद शहर स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्टेडियम में आज बहुप्रतीक्षित औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने फीता काटकर और किक मारकर किया। उद्घाटन मैच पंजाब और झारखंड की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जीत की ललक देखने को मिली। निर्धारित 80 मिनट के खेल में पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दोनों ओर से कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन गोल करने के कई मौके चूक गए। पहले हाफ के बाद खेल का रुख पंजाब की ओर मुड़ गया। दूसरे हाफ के 51वें मिनट में पंजाब के खिलाड़ी पंकज कुमार ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद पंजाब की टीम का मनोबल और मजबूत हो गया। झारखंड की टीम दबाव में नजर आई। खेल के 72वें मिनट में पंजाब टीम के नाइजीरियाई खिलाड़ी बेटान ने शानदार गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और पंजाब को निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद झारखंड की टीम वापसी नहीं कर सकी और एक भी गोल करने में असफल रही। पंकज को दिया गया मैन ऑफ द मैच का किताब मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पंजाब टीम के पंकज कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। रेफरी की भूमिका राहुल कुमार ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी के रूप में मो. सलाम, संतोष पांडेय और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सचिव मो. फखरुद्दीन ने बताया कि सोमवार को अगला मुकाबला जमालपुर 11 स्टार और दुर्गापुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। भाजपा विधायक ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे मानसिक और बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, खासकर विदेशी खिलाड़ियों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सूर्यजीत सिंह, वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, सचिव मो. फखरुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


