ग्रासफील्ड ग्रुप की गोल्डन ट्यूलिप से साझेदारी, कई प्रोजेक्ट करेंगे विकसित

ग्रासफील्ड ग्रुप की गोल्डन ट्यूलिप से साझेदारी, कई प्रोजेक्ट करेंगे विकसित

जयपुर। ग्रासफील्ड ग्रुप ऑफ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने गोल्डन ट्यूलिप के साथ फ्रेंचाइजी समझौता किया है। इसके तहत विराट नगर में लग्जरी रिसॉर्ट विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश गोल्डन ट्यूलिप की सेवाओं का विस्तार करना है। ग्रासफील्ड ग्रुप के एमडी ध्रुव बंसल ने बताया कि वर्ष 1998 से अब तक समूह ने कई संपत्तियों के निर्माण के साथ पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी की राजगढ़, सरिस्का, कुंभलगढ़ और उदयपुर में परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। समूह प्रदेश में 1,200 से अधिक कमरों के विकास की योजना बना रहा है। नई साझेदारी विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सरोवर होटल्स के सीनियर वीपी राजेश रंजन ने कहा कि इस साझेदारी से हमें ग्रासफील्ड ग्रुप की विशेषज्ञता मिलेगी। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन सुनील बंसल तथा निदेशक सांची बंसल व दिवांशी बंसल मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *