नाती ने 90 वर्षीय दादी पर ब्लेड से हमला किया:मैहर में बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

नाती ने 90 वर्षीय दादी पर ब्लेड से हमला किया:मैहर में बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के रैगवां में एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी 90 वर्षीय दादी पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे फूलनबाई पति मोहनलाल दाहिया अपने घर पर आराम कर रही थीं। इसी दौरान उनके नाती चिंटू दाहिया (23) ने किसी बात पर नाराज होकर ब्लेड से उनके गले पर हमला कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी चिंटू दाहिया घटना स्थल से फरार हो गया। परिजनों ने फूलनबाई को तत्काल अमदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चिंटू दाहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296बी, 118(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। आरोपी चिंटू दाहिया को नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पैसे देने से इनकार करने पर नाती ने अपनी दादी पर हमला किया होगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *