नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने पर जश्न:दरभंगा के टावर चौक पर भव्य विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की

नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने पर जश्न:दरभंगा के टावर चौक पर भव्य विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके उत्साह की लहर पूरे बिहार में देखने को मिली। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में दरभंगा जिला भाजपा की ओर से टावर चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, अबीर-गुलाल और मिठाई वितरण कर नई सरकार के गठन पर खुशी जाहिर की। पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और नए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि“बिहार में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में बिहार आने वाले दिनों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से पूरे प्रदेश में नए उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है। मदन सहनी को फिर से मंत्री बनने की बधाई जिलाध्यक्ष ने दरभंगा के बहादुरपुर विधायक मदन सहनी को फिर से मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई देते हुए राज्य में स्थिरता और सुशासन की नई शुरुआत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि दरभंगा के कार्यकर्ता नई सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध रहेंगे। विजय उत्सव में जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, अभ्यानंद झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, कैलाश कुमार, अभयनाथ मिश्र, पप्पू चौधरी, गोविंद झा, मनीष राज सिंह, अमरनाथ झा, सुमन चौधरी, शंकर मिश्र, सुमन सिंह, फुल कुमार मिश्रा, आमोद झा, ललित मिश्रा, महेंद्र शाह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टावर चौक पर आयोजित यह उत्सव नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत का गवाह बना। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके उत्साह की लहर पूरे बिहार में देखने को मिली। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में दरभंगा जिला भाजपा की ओर से टावर चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, अबीर-गुलाल और मिठाई वितरण कर नई सरकार के गठन पर खुशी जाहिर की। पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और नए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि“बिहार में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में बिहार आने वाले दिनों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से पूरे प्रदेश में नए उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है। मदन सहनी को फिर से मंत्री बनने की बधाई जिलाध्यक्ष ने दरभंगा के बहादुरपुर विधायक मदन सहनी को फिर से मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई देते हुए राज्य में स्थिरता और सुशासन की नई शुरुआत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि दरभंगा के कार्यकर्ता नई सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध रहेंगे। विजय उत्सव में जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, अभ्यानंद झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, कैलाश कुमार, अभयनाथ मिश्र, पप्पू चौधरी, गोविंद झा, मनीष राज सिंह, अमरनाथ झा, सुमन चौधरी, शंकर मिश्र, सुमन सिंह, फुल कुमार मिश्रा, आमोद झा, ललित मिश्रा, महेंद्र शाह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टावर चौक पर आयोजित यह उत्सव नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत का गवाह बना।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *