भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के मुंशी पट्टी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इसको लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हजारों महिलाएं माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शोभायात्रा की शुरुआत मुंशी पट्टी शिव मंदिर से की गई। श्रद्धालु अजगैविनाथ धाम की ओर रवाना बाजा-गाजा और जयघोष के साथ श्रद्धालु अजगैविनाथ धाम की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक अजगैविनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और विधि-विधान से गंगाजल भरा। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर फिर से पैदल यात्रा करते हुए शिव मंदिर पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजी-धजी भक्ति गीत गाती हुई चल रही थीं। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। गांव के अलग-अलग मार्गों से गुजरती शोभायात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। आयोजन समिति के सदस्य सिकंदर पासवान, मनोज पासवान, शिव नारायण पासवान, अशोक पासवान और विवेकानंद पासवान ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा में प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों में कथा को लेकर खासा उत्साह है। भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के मुंशी पट्टी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इसको लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हजारों महिलाएं माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शोभायात्रा की शुरुआत मुंशी पट्टी शिव मंदिर से की गई। श्रद्धालु अजगैविनाथ धाम की ओर रवाना बाजा-गाजा और जयघोष के साथ श्रद्धालु अजगैविनाथ धाम की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक अजगैविनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और विधि-विधान से गंगाजल भरा। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर फिर से पैदल यात्रा करते हुए शिव मंदिर पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजी-धजी भक्ति गीत गाती हुई चल रही थीं। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। गांव के अलग-अलग मार्गों से गुजरती शोभायात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। आयोजन समिति के सदस्य सिकंदर पासवान, मनोज पासवान, शिव नारायण पासवान, अशोक पासवान और विवेकानंद पासवान ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा में प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों में कथा को लेकर खासा उत्साह है।


