गोपालगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा:ढोल-नगाड़ों पर नाचे श्रद्धालु, शिव-पार्वती की निकली झांकी; प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा:ढोल-नगाड़ों पर नाचे श्रद्धालु, शिव-पार्वती की निकली झांकी; प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज में चैत्र रामनवमी के अवसर पर शहर सहित पूरे जिले में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ घोड़े, राम दरबार की चौकी और राधा-कृष्ण तथा शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी, भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। झांकियों का फूल बरसाकर स्वागत किया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल राम भक्तों ने भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा झंडे लिए हुए थे और लगातार जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। झांकियों में देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चों पर भक्तों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा जिला भगवामय हो उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी जुलूस में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। भक्तों पर पुष्प और अबीर-गुलाल की वर्षा जुलूस के दौरान आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया, जहां श्रीराम के भक्तों पर पुष्प और अबीर-गुलाल की वर्षा की गई। भगवान श्रीराम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान दंडाधिकारियों के साथ जगह-जगह तैनात रहे। गोपालगंज में चैत्र रामनवमी के अवसर पर शहर सहित पूरे जिले में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ घोड़े, राम दरबार की चौकी और राधा-कृष्ण तथा शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी, भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। झांकियों का फूल बरसाकर स्वागत किया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल राम भक्तों ने भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा झंडे लिए हुए थे और लगातार जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। झांकियों में देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चों पर भक्तों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा जिला भगवामय हो उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी जुलूस में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। भक्तों पर पुष्प और अबीर-गुलाल की वर्षा जुलूस के दौरान आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया, जहां श्रीराम के भक्तों पर पुष्प और अबीर-गुलाल की वर्षा की गई। भगवान श्रीराम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान दंडाधिकारियों के साथ जगह-जगह तैनात रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *