गयाजी में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा की तैयारी है। रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार(26 मार्च 2026) को शोभा यात्रा अलग-अलग इलाकों से निकलेगी। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल है। भव्य आयोजन का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू युवा शक्ति संघ और श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। वार्ड नंबर 19 से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल होंगे। झांकियां भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होंगी। अलर्ट मोड में प्रशासन ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की मधुर धुन और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। गयाजी में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा की तैयारी है। रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार(26 मार्च 2026) को शोभा यात्रा अलग-अलग इलाकों से निकलेगी। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल है। भव्य आयोजन का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू युवा शक्ति संघ और श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। वार्ड नंबर 19 से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल होंगे। झांकियां भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होंगी। अलर्ट मोड में प्रशासन ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की मधुर धुन और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।


