रोहतास नगर पंचायत में सोमवार शाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत पुल क्षेत्र से हुई और यह अकबरपुर होते हुए रोहतास बाजार से गुजरकर प्रखंड कार्यालय तक पहुँचा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बन गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रोहतास थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तोरब नियाज़, छोटन, संजीव कुमार, मुखेश कुमार, भाजपा नेता विशाल देव, बिपिन कुमार राम और दास जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने संत रविदास जी के समता, भाईचारा और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समरस समाज का निर्माण संभव है। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोहतास नगर पंचायत में सोमवार शाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत पुल क्षेत्र से हुई और यह अकबरपुर होते हुए रोहतास बाजार से गुजरकर प्रखंड कार्यालय तक पहुँचा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बन गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रोहतास थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तोरब नियाज़, छोटन, संजीव कुमार, मुखेश कुमार, भाजपा नेता विशाल देव, बिपिन कुमार राम और दास जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने संत रविदास जी के समता, भाईचारा और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समरस समाज का निर्माण संभव है। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


