कुर्था| कुर्था नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित मुबारकपुर गांव में हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 251 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मुबारकपुर गांव से प्रारंभ होकर कुर्था बाजार होते हुए पंचतीर्थ तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जलभरी की गई। यात्रा के दौरान हाथी-घोड़ा, गाजा-बाजा और भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। कुर्था| कुर्था नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित मुबारकपुर गांव में हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 251 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मुबारकपुर गांव से प्रारंभ होकर कुर्था बाजार होते हुए पंचतीर्थ तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जलभरी की गई। यात्रा के दौरान हाथी-घोड़ा, गाजा-बाजा और भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।


