दरभंगा में कृषि विभाग के देखरेख में ‘कृषि यांत्रिकीकरण मेला 2025-26’ का भव्य उद्घाटन हुआ है। ये उद्घाटन संयुक्त निदेशक (दरभंगा प्रमंडल) संजय नाथ तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, उप-निदेशक (कृषि अभियंत्रण) डॉ. आकांक्षा और अन्य वरीय पदाधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेले में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया। हरिदेव दास को 4 लाख का अनुदान मेले के दौरान बहादुरपुर प्रखंड के प्रगतिशील किसान हरिदेव दास को ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ की स्थापना के लिए 4 लाख रुपये का अनुदान चेक व सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इससे क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों को किराये पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध हो सकेंगे। 300 किसानों को मिला परमिट जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों के बीच रीपर-कम-बाइंडर, थ्रेशर व अन्य आधुनिक कृषि मशीनों के कुल 300 परमिट वितरित किए गए। इन परमिटों का चयन 23 दिसंबर को कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीकृत लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आत्मा योजना के तहत जिले में हासिल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत प्रशिक्षण और प्रत्यक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि हुई है। सॉइल हेल्थ कार्ड के आधार पर दी सलाह सहायक निदेशक (रसायन) और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सदर) ने मिट्टी जांच की महत्ता पर बल देते हुए किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव हो सके। मेले का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से खेती को सुगम बनाते हुए किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झंडी इधर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। लोक अदालत में आपसी समझौते से विवादों का निपटारा किया जाता है, जिसका निर्णय अंतिम होता है और इसकी अपील नहीं होती। इससे आपसी वैमनस्यता समाप्त होती है और न्याय संभव हो पाता है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी और अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णकांत मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे को लेकर विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वाद से संबंधित अधिवक्ताओं और बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अधिकाधिक मामलों का निपटारा कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं। दरभंगा में कृषि विभाग के देखरेख में ‘कृषि यांत्रिकीकरण मेला 2025-26’ का भव्य उद्घाटन हुआ है। ये उद्घाटन संयुक्त निदेशक (दरभंगा प्रमंडल) संजय नाथ तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, उप-निदेशक (कृषि अभियंत्रण) डॉ. आकांक्षा और अन्य वरीय पदाधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेले में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया। हरिदेव दास को 4 लाख का अनुदान मेले के दौरान बहादुरपुर प्रखंड के प्रगतिशील किसान हरिदेव दास को ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ की स्थापना के लिए 4 लाख रुपये का अनुदान चेक व सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इससे क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों को किराये पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध हो सकेंगे। 300 किसानों को मिला परमिट जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों के बीच रीपर-कम-बाइंडर, थ्रेशर व अन्य आधुनिक कृषि मशीनों के कुल 300 परमिट वितरित किए गए। इन परमिटों का चयन 23 दिसंबर को कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीकृत लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आत्मा योजना के तहत जिले में हासिल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत प्रशिक्षण और प्रत्यक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि हुई है। सॉइल हेल्थ कार्ड के आधार पर दी सलाह सहायक निदेशक (रसायन) और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सदर) ने मिट्टी जांच की महत्ता पर बल देते हुए किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव हो सके। मेले का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से खेती को सुगम बनाते हुए किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झंडी इधर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। लोक अदालत में आपसी समझौते से विवादों का निपटारा किया जाता है, जिसका निर्णय अंतिम होता है और इसकी अपील नहीं होती। इससे आपसी वैमनस्यता समाप्त होती है और न्याय संभव हो पाता है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी और अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णकांत मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे को लेकर विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वाद से संबंधित अधिवक्ताओं और बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अधिकाधिक मामलों का निपटारा कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं।


