पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से सोमवार को अर्जुन भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। समारोह में होली के रंग बिखेरने कलाकार पहुंचे। एक से बढ़कर एक होली के गीतों और सुरीली आवाज से कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उड़ते रंग-गुलाल के बीच होली की गीतों पर सांसद समर्थकों ने खूब ठुमके लगाए। रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। होली के हुड़दंग के बीच लोगों में पुए-पकवान का लुत्फ लिया। सांसद पप्पू यादव ने भी कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया। समारोह में पहुंचने वाले लोगों से मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्दता में बंधे रहने का संदेश दिया। वहीं, कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया। होली के गानों पर लोग खूब झूमे और होली के रंग में सराबोर हो गए। नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की संस्कृति नफरत की नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और वात्सल्य की रही है। सनातन धर्म में सभी का सम्मान समाहित है। कुछ नेताओं ने हमेशा अपने फायदे के लिए देश में नफरत फैलाने का काम किया है, लेकिन हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए आज हमने यह आयोजन किया है और आप लोगों से आग्रह है कि समाज की एकता और भाईचारे को किसी नेताओं के स्वार्थ का शिकार ना बनने दें।
समर्थकों ने मनाया जश्न वहीं, पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI की बंपर जीत पर सांसद समर्थकों ने जश्न मनाया। NSUI के शांतनु शेखर को अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर मिली जीत को लेकर सांसद समर्थकों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से सोमवार को अर्जुन भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। समारोह में होली के रंग बिखेरने कलाकार पहुंचे। एक से बढ़कर एक होली के गीतों और सुरीली आवाज से कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उड़ते रंग-गुलाल के बीच होली की गीतों पर सांसद समर्थकों ने खूब ठुमके लगाए। रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। होली के हुड़दंग के बीच लोगों में पुए-पकवान का लुत्फ लिया। सांसद पप्पू यादव ने भी कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया। समारोह में पहुंचने वाले लोगों से मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्दता में बंधे रहने का संदेश दिया। वहीं, कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया। होली के गानों पर लोग खूब झूमे और होली के रंग में सराबोर हो गए। नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की संस्कृति नफरत की नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और वात्सल्य की रही है। सनातन धर्म में सभी का सम्मान समाहित है। कुछ नेताओं ने हमेशा अपने फायदे के लिए देश में नफरत फैलाने का काम किया है, लेकिन हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए आज हमने यह आयोजन किया है और आप लोगों से आग्रह है कि समाज की एकता और भाईचारे को किसी नेताओं के स्वार्थ का शिकार ना बनने दें।
समर्थकों ने मनाया जश्न वहीं, पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI की बंपर जीत पर सांसद समर्थकों ने जश्न मनाया। NSUI के शांतनु शेखर को अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर मिली जीत को लेकर सांसद समर्थकों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी।


