पटना- मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का ग्रैंड फिनाले:500 में से फाइनल में 50 कंटेस्टेंट्स, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका बनीं जज

पटना- मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का ग्रैंड फिनाले:500 में से फाइनल में 50 कंटेस्टेंट्स, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका बनीं जज

पटना के मीठापुर स्थित निफ्ट पटना कैंपस में रविवार को मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आई लड़कियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका विश्वकर्मा बतौर जज शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी से प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को उनका मार्गदर्शन भी मिला। निफ्ट के बच्चों को मिल रहा वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका कार्यक्रम के दौरान एनआईएफटी पटना के डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार तीसरा साल है, जब इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान परिसर में किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत तीन साल पहले की गई थी ताकि छात्रों को बड़े इवेंट्स के आयोजन की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि एनआईएफटी के छात्रों को वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिना ऑडिशन सीधे प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलता है। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खुद को साबित करने का अवसर मिलता है। 500 प्रतिभागियों में से 50 पहुंचीं फिनाले तक इवेंट ऑर्गेनाइजर डॉ विकास ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रतियोगिता को जबरदस्त रिस्पांस मिला। लगभग 500 लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 50 प्रतिभागियों ने फाइनल तक अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती वर्षों में आयोजन करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। खासकर पटना के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बदल रही है बिहार की सोच डॉ. विकास ने यह भी कहा कि बिहार में अब अभिभावकों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। अब माता-पिता अपनी बेटियों को ऐसे मंचों पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो एक बड़ा सामाजिक बदलाव दर्शाता है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, बल्कि एनआईएफटी के छात्रों को भी इवेंट मैनेजमेंट और फैशन इंडस्ट्री के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अनुभव मिला। पटना के मीठापुर स्थित निफ्ट पटना कैंपस में रविवार को मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आई लड़कियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका विश्वकर्मा बतौर जज शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी से प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को उनका मार्गदर्शन भी मिला। निफ्ट के बच्चों को मिल रहा वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका कार्यक्रम के दौरान एनआईएफटी पटना के डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार तीसरा साल है, जब इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान परिसर में किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत तीन साल पहले की गई थी ताकि छात्रों को बड़े इवेंट्स के आयोजन की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि एनआईएफटी के छात्रों को वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिना ऑडिशन सीधे प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलता है। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खुद को साबित करने का अवसर मिलता है। 500 प्रतिभागियों में से 50 पहुंचीं फिनाले तक इवेंट ऑर्गेनाइजर डॉ विकास ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रतियोगिता को जबरदस्त रिस्पांस मिला। लगभग 500 लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 50 प्रतिभागियों ने फाइनल तक अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती वर्षों में आयोजन करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। खासकर पटना के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बदल रही है बिहार की सोच डॉ. विकास ने यह भी कहा कि बिहार में अब अभिभावकों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। अब माता-पिता अपनी बेटियों को ऐसे मंचों पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो एक बड़ा सामाजिक बदलाव दर्शाता है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, बल्कि एनआईएफटी के छात्रों को भी इवेंट मैनेजमेंट और फैशन इंडस्ट्री के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अनुभव मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *