औरंगाबाद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य आयोजन:लोकतांत्रिक भागीदारी पर दिया जोर, ‘माई इंडिया माई वोट’ थीम पर मनाया वोटर्स-डे

औरंगाबाद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य आयोजन:लोकतांत्रिक भागीदारी पर दिया जोर, ‘माई इंडिया माई वोट’ थीम पर मनाया वोटर्स-डे

औरंगाबाद में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक साल की तरह इस साल भी समाहरणालय स्थित नगर भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और बिहार राज्य गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और लोकतांत्रिक चेतना का वातावरण बन गया। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के बच्चे, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत में प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाता है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले हुआ था। साल 2011 से निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई, जिसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस साल 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India, My Vote” रखी गई है। जिले में हैं कुल 18,32,749 मतदाता जिले की निर्वाचन स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2279 मतदान केंद्र हैं। 22 जनवरी 2026 तक जिले की निर्वाचक सूची में कुल 18,32,749 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 9,69,789 पुरुष, 8,62,931 महिला और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 42,041 युवा मतदाता, 9,678 वरिष्ठ नागरिक और 19,639 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के अथक प्रयास से मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। इस प्रक्रिया में 1,59,980 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए, जबकि अंतिम प्रकाशन के बाद 56,952 नए मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जिले का ईपी रेशियो 0.59 और जेंडर रेशियो 891 है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना, लिंगानुपात में सुधार लाना और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को बसंत पंचमी, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस और आने वाले 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। औरंगाबाद में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक साल की तरह इस साल भी समाहरणालय स्थित नगर भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और बिहार राज्य गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और लोकतांत्रिक चेतना का वातावरण बन गया। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के बच्चे, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत में प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाता है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले हुआ था। साल 2011 से निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई, जिसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस साल 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India, My Vote” रखी गई है। जिले में हैं कुल 18,32,749 मतदाता जिले की निर्वाचन स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2279 मतदान केंद्र हैं। 22 जनवरी 2026 तक जिले की निर्वाचक सूची में कुल 18,32,749 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 9,69,789 पुरुष, 8,62,931 महिला और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 42,041 युवा मतदाता, 9,678 वरिष्ठ नागरिक और 19,639 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के अथक प्रयास से मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। इस प्रक्रिया में 1,59,980 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए, जबकि अंतिम प्रकाशन के बाद 56,952 नए मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जिले का ईपी रेशियो 0.59 और जेंडर रेशियो 891 है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना, लिंगानुपात में सुधार लाना और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को बसंत पंचमी, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस और आने वाले 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *