जहानाबाद | नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर के रहने वाले बैकुंठ यादव ने एक व्यक्ति पर भरोसा में लेकर व्यापार के नाम पर पाँच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में सूचक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक ने पुलिस को बताया है कि पटना जिले के नदौल थाना अंतर्गत गोल बीघा के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार जिससे काफी दिनों से जान पहचान थी। पुरानी जान पहचान होने के कारण विश्वास एवं भरोसे में लेते हुए व्यापार करने के नाम पर वर्ष 2025 के जनवरी माह में 5 लाख रुपए कर्ज के तौर पर लिए 6 महीने बाद जब पैसे की मांग की तो उन्होंने समय मांगा। इसके बाद 18 जुलाई को पैसे की मांग करने पर उन्होंने एक चेक दिया। जिसे बैंक में जमा करने पर 21 जुलाई को बैंक के कर्मचारियों ने खाते में अपर्याप्त राशि बताते हुए चेक को लौटा दिया। जहानाबाद | नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर के रहने वाले बैकुंठ यादव ने एक व्यक्ति पर भरोसा में लेकर व्यापार के नाम पर पाँच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में सूचक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक ने पुलिस को बताया है कि पटना जिले के नदौल थाना अंतर्गत गोल बीघा के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार जिससे काफी दिनों से जान पहचान थी। पुरानी जान पहचान होने के कारण विश्वास एवं भरोसे में लेते हुए व्यापार करने के नाम पर वर्ष 2025 के जनवरी माह में 5 लाख रुपए कर्ज के तौर पर लिए 6 महीने बाद जब पैसे की मांग की तो उन्होंने समय मांगा। इसके बाद 18 जुलाई को पैसे की मांग करने पर उन्होंने एक चेक दिया। जिसे बैंक में जमा करने पर 21 जुलाई को बैंक के कर्मचारियों ने खाते में अपर्याप्त राशि बताते हुए चेक को लौटा दिया।


