RPSC AE 2024 Main Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 1,014 पदों पर सहायक अभियंता संयुक्त (मुख्य) परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्मिक विभाग के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यहां जानें एग्जाम शेड्यूल
सहायक अभियंता संयुक्त (मुख्य) परीक्षा-2024 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें 15-16 मार्च 2026 को ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहले दिन – 15 मार्च 2026 को
पहली शिफ्ट – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक – हिंदी
दूसरी शिफ्ट – दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक – सोशल एस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग
दूसरे दिन – 16 मार्च 2026
पहली शिफ्ट – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक: तकनीकी विषय (प्रथम प्रश्न-पत्र) – (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
दूसरी शिफ्ट – दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक: तकनीकी विषय (द्वितीय प्रश्न-पत्र) – (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
28-29-30 सितंबर 2025 को हुई थी परीक्षा
इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28-29-30 सितंबर 2025 को हुई थी, जिसमें करीब 72,000 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के बाद 27 नवंबर 2025 को परिणाम जारी हुआ था जिसमें 2,413 अभियर्थी सफल हुए थे। जिनकी परीक्षा अब होगी। ये परीक्षा 1,014 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन फाइनल लिस्ट से होगा।


