Govinda on Affair Allegations: बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे गोविंदा के घर का कलेश अब बाहर आ चुका है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार नहीं कई बार सोशल मीडिया पर अपने पति के अफेयर को लेकर बेबाक बयान दिया है। पिछले साल खबर थी कि कपल का तलाक होने वाला है, लेकिन फिर दोनों साथ में नजर आए और सभी खबरों पर विराम लग गया। वहीं कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने कहा था कि गोविंदा का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है और वह अपना घर बर्बाद कर रहे हैं। अब इन्हें सब खबरों को लेकर गोविंदा के सब्र का बांध टूट चुका है। उन्होंने अब जो बातें बताई हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह गहरे गम में हैं।
गोविंदा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी (Govinda on Affair Allegations)
सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में गोविंदा ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति चुपचाप दूसरों की कड़वी बातें सुनता है, तो उसे बहुत दर्द होता है। गोविंदा ने बताया, “हर आदमी घर में चुपचाप बहुत कुछ सहता है। मुझे लगता है कि इंसान को शांति और अच्छाई के साथ अपना काम करते रहना चाहिए, बिना किसी को ठेस पहुंचाए।”
गोविंदा का ईमानदारी को लेकर बेबाक बयान (Govinda RESPONDS To Sunita Ahuja Accusations of Infidelity)
गोविंदा ने आगे एक बड़ी बात कही कि जो लोग बाहर से चमकते-दमकते दिखते हैं, अक्सर उनके भीतर बहुत दर्द छिपा होता है। उन्होंने इशारा किया कि कुछ लोग ऊपर से ईमानदार दिखते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है। ऐसी बातों पर चर्चा करने से दूसरों को शर्मिंदगी हो सकती है।

तलाक की अफवाहें और मां की नसीहत (Govinda Remembered her mother)
बता दें कि दिसंबर 2024 में यह खबर तेजी से फैली थी कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था। लेकिन सुनीता के हालिया बयानों ने फिर से अटकलों को हवा दे दी है। गोविंदा की जिंदगी में किसी तीसरे की एंट्री हो गई है।
इन आरोपों पर गोविंदा ने अपनी मां की एक पुरानी नसीहत को याद किया। उन्होंने कहा, “मेरी मां ने कहा था कि सिर्फ कुछ लोगों को ही अपना पूरा संसार मत मान लो, क्योंकि अगर कल को वही धोखा दें तो तुम कहीं के नहीं रहोगे। हमेशा याद रखो कि बहुत सारे लोग तुमसे प्यार करते हैं।” गोविंदा ने अपील की कि जब तक वे खुद किसी बात की पुष्टि न करें, तब तक लोग गलत धारणा न बनाएं।

नकारात्मकता से ऊपर उठने की कोशिश
इंटरव्यू के दौरान गोविंदा काफी भावुक भी नजर आए और उन्होंने प्यार व दर्द पर कुछ शायरियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आलोचना को ज्यादा अहमियत मिलती है, लेकिन वह अब सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि किसी को बेइज्जत करने से आपका अपना सम्मान नहीं बढ़ता।


