हरियाणा लोक भवन में गवर्नर का ‘एट होम’ PHOTO:पत्नी को लेकर CM सैनी पहुंचे; CS को छोड़कर पूरी ब्यूरोक्रेसी पहुंची, पूर्व आर्मी चीफ भी आए

हरियाणा लोक भवन में गवर्नर का ‘एट होम’ PHOTO:पत्नी को लेकर CM सैनी पहुंचे; CS को छोड़कर पूरी ब्यूरोक्रेसी पहुंची, पूर्व आर्मी चीफ भी आए

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर मित्रा घोष व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रगान की धुन के साथ ‘एट होम’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, सांसद श्री नवीन जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। ये VIP भी शामिल हुए…इनके अलावा, पूर्व आर्मी चीफ वीपी मलिक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत गर्ग, एके सिंह, अनुराग अग्रवाल, विजेंद्र कुमार, पंकज अग्रवाल, मोहम्मद शाइन, डॉ अमित अग्रवाल, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद, आशिमा बराड़, चंडीगढ़ के गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डॉ साकेत कुमार, राज्यपाल के सचिव डीके बेहेरा, आदित्य दहिया, विनय प्रताप सिंह, प्रियंका सोनी, डॉ शालीन, पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक के कुलपति डॉ अमित आर्य, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति बीआर कांबोज भी मौजूद रहे। यहां देखिए एट होम की PHOTO…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *