बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को किशनगंज जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। राज्यपाल शनिवार शाम को सड़क मार्ग से अररिया होते हुए किशनगंज पहुंचे थे और बीएसएफ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस से एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट परिसर के लिए रवाना हुए। यहां वे तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के 31वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल इस कार्यक्रम को किशनगंज के शैक्षणिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्रीगण, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के इस दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए । प्रशासन ने यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। यह दौरा किशनगंज के लिए शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्यपाल का आगमन स्थानीय युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रोत्साहन का काम करता है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शिक्षा, सद्भाव और विकास के मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रहते हैं, और उनका यह दौरा सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को नई गति प्रदान करेगा। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को किशनगंज जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। राज्यपाल शनिवार शाम को सड़क मार्ग से अररिया होते हुए किशनगंज पहुंचे थे और बीएसएफ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस से एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट परिसर के लिए रवाना हुए। यहां वे तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के 31वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल इस कार्यक्रम को किशनगंज के शैक्षणिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्रीगण, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के इस दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए । प्रशासन ने यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। यह दौरा किशनगंज के लिए शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्यपाल का आगमन स्थानीय युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रोत्साहन का काम करता है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शिक्षा, सद्भाव और विकास के मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रहते हैं, और उनका यह दौरा सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को नई गति प्रदान करेगा।


