गल्फ में भारतीय ध्वज वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम, आधा दर्जन से ज़्यादा वॉरशिप्स तैनात

गल्फ में भारतीय ध्वज वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम, आधा दर्जन से ज़्यादा वॉरशिप्स तैनात

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से दुनियाभर में तेल-गैस का संकट छाया हुआ है। हालांकि भारत (India) के जहाज़ों को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुज़रने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन लगातार हो रहे हमलों की वजह से गल्फ में इन जहाहों की सुरक्षा चिंता का विषय है। ऐसे में भारतीय जहाज़ों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

आधा दर्जन से ज़्यादा वॉरशिप्स तैनात

भारत सरकार ने गल्फ में भारतीय ध्वज वाले जहाजों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी नेवी को सौंपी है। नेवी ने भारतीय जहाज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गल्फ में आधा दर्जन से ज़्यादा वॉरशिप्स तैनात कर दिए हैं। ये वॉरशिप्स भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाजों, विशेष रूप से तेल और एलपीजी गैस के टैंकरों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित कर रहे हैं जिससे ये जहाज बिना किसी नुकसान के देश आ सके।

वॉशिप्स ने जहाज़ों के सुरक्षित भारत पहुंचने में की मदद

हाल ही में भारतीय नेवी के वॉरशिप्स ने शिवारिक, नंदा देवी और जग लाडकी जैसे एलपीजी और क्रूड ऑयल टैंकर जहाज़ों को गल्फ से सुरक्षित निकालते हुए देश पहुंचने में मदद की। आगे की ज़रूरत को देखते हुए भारतीय नेवी गल्फ में वॉरशिप्स की संख्या बढ़ा या घटा भी सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *