सरकार विकास की राशि बताएगी, विपक्ष फिलहाल सदन में बहस के मुद्दे तलाश रहा

सरकार विकास की राशि बताएगी, विपक्ष फिलहाल सदन में बहस के मुद्दे तलाश रहा

बिहार की नई एनडीए सरकार का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 19 बैठकों वाले इस सत्र में सरकार भविष्य का रोडमैप पेश करेगी। इस बार बजट का मुख्य आकर्षण ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 2-2 लाख रुपए की बड़ी राशि देने का प्रावधान किया जाना है। ऐसे में इस बड़ी राशि की व्यवस्था बजट में ही करनी है। वहीं बिखरे और संख्या बल से कमजोर विपक्ष को बजट सत्र में हंगामा करने का बड़ा ज्वलंत मुद्दा ‘नीट छात्रा शंभू गर्ल्स हॉस्टल’ मामला दिख रहा था जिसे सत्र शुरू होने के 48 घंटे पहले सत्ता पक्ष ने सीबीआई जांच की घोषणा कर करीब-करीब छीन लिया है। अब मुख्य विपक्षी दल राजद के रणनीतिकार सदन में सरकार को घेरने के लिए नये मुद्दे तलाश रहे हैं। बजट सत्र के कार्य 2 फरवरी- राज्यपाल का संबोधन, आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 3 फरवरी- बजट पेश, 5 फरवरी- राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर, 6 से 20 फरवरी के बीच बजट पर सामान्य विमर्श और मतदान, 24-26 फरवरी- राजकीय विधेयक, 25-27 फरवरी- गैर सरकारी संकल्प।
नई सरकार का पहला बजट सत्र कल से… इस बार बजट का मुख्य आकर्षण ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ है बिहार की नई एनडीए सरकार का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 19 बैठकों वाले इस सत्र में सरकार भविष्य का रोडमैप पेश करेगी। इस बार बजट का मुख्य आकर्षण ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 2-2 लाख रुपए की बड़ी राशि देने का प्रावधान किया जाना है। ऐसे में इस बड़ी राशि की व्यवस्था बजट में ही करनी है। वहीं बिखरे और संख्या बल से कमजोर विपक्ष को बजट सत्र में हंगामा करने का बड़ा ज्वलंत मुद्दा ‘नीट छात्रा शंभू गर्ल्स हॉस्टल’ मामला दिख रहा था जिसे सत्र शुरू होने के 48 घंटे पहले सत्ता पक्ष ने सीबीआई जांच की घोषणा कर करीब-करीब छीन लिया है। अब मुख्य विपक्षी दल राजद के रणनीतिकार सदन में सरकार को घेरने के लिए नये मुद्दे तलाश रहे हैं। बजट सत्र के कार्य 2 फरवरी- राज्यपाल का संबोधन, आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 3 फरवरी- बजट पेश, 5 फरवरी- राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर, 6 से 20 फरवरी के बीच बजट पर सामान्य विमर्श और मतदान, 24-26 फरवरी- राजकीय विधेयक, 25-27 फरवरी- गैर सरकारी संकल्प।
नई सरकार का पहला बजट सत्र कल से… इस बार बजट का मुख्य आकर्षण ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *