बक्सर में सरकारी स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:दो घायल, ड्राइवर फरार, 100 की रफ्तार का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर में सरकारी स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:दो घायल, ड्राइवर फरार, 100 की रफ्तार का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर के बाजार समिति रोड पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिहार सरकार लिखी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान रेलवे गुमटी पाण्डेय पट्टी निवासी निर्मल कुमार गुप्ता (50 वर्ष) और सिविल लाइन निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में ई-रिक्शा चालक दीपक कुमार की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। स्कॉर्पियो पर “बिहार सरकार” लिखा था
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो पर “बिहार सरकार” लिखा था, जबकि आगे “बिहार सरकार राज्य कर संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, बक्सर” अंकित था। मौके पर मिले एक कार्ड पर चालक का नाम अभिषेक कुमार दर्ज पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो बस्ती वाले इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने आरोप लगाया कि कई विभाग कम पैसों में निजी चालकों को रखते हैं, जो लापरवाही से गाड़ी चलाकर आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। भाजपा नेता के घर की बाउंड्री से जा टकराया
यह हादसा होमगार्ड कार्यालय के सामने हुआ। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे बने भाजपा नेता वर्षा पाण्डेय के निजी घर की बाउंड्री से जा टकराया, जिससे बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, बाउंड्री के भीतर खड़ी उनकी कार बाल-बाल बच गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर होमगार्ड कार्यालय की ओर भाग निकला। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 44 P 8196 बताया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में बक्सर प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सरकारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बक्सर के बाजार समिति रोड पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिहार सरकार लिखी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान रेलवे गुमटी पाण्डेय पट्टी निवासी निर्मल कुमार गुप्ता (50 वर्ष) और सिविल लाइन निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में ई-रिक्शा चालक दीपक कुमार की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। स्कॉर्पियो पर “बिहार सरकार” लिखा था
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो पर “बिहार सरकार” लिखा था, जबकि आगे “बिहार सरकार राज्य कर संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, बक्सर” अंकित था। मौके पर मिले एक कार्ड पर चालक का नाम अभिषेक कुमार दर्ज पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो बस्ती वाले इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने आरोप लगाया कि कई विभाग कम पैसों में निजी चालकों को रखते हैं, जो लापरवाही से गाड़ी चलाकर आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। भाजपा नेता के घर की बाउंड्री से जा टकराया
यह हादसा होमगार्ड कार्यालय के सामने हुआ। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे बने भाजपा नेता वर्षा पाण्डेय के निजी घर की बाउंड्री से जा टकराया, जिससे बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, बाउंड्री के भीतर खड़ी उनकी कार बाल-बाल बच गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर होमगार्ड कार्यालय की ओर भाग निकला। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 44 P 8196 बताया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में बक्सर प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सरकारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *