सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय:रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय:रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

भारत सरकार ने देशभर में LPG और तेल की किल्लत को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार ने बताया कि ईरान में जंग के कारण देश में गैस बुकिंग की संख्या में लगभग 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है। केंद्र ने कहा- जंग के माहौल के बीच LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यह लोगों के बीच घबराहट के कारण हो रहा है। अभी एक दिन में लगभग 75.7 लाख गैस बुकिंग हो रही है जबकि युद्ध से पहले यह औसतन 55.7 लाख थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल और डीज़ल के उत्पादन में हम आत्मनिर्भर हैं, इसलिए इन ईंधनों को भारत में आयात करने की जरूरत नहीं है। सरकार के मुताबिक, भारत के पास कच्चे तेल के लिए 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। सभी रिफाइनरियां इस समय 100% या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं।
रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और इसके अलावा सप्लाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *