आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:इजराइल में सुरक्षित है यूपी के कामगार, 6000 से अधिक बताई संख्या, 24 घंटे सरकार की है नजर

आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:इजराइल में सुरक्षित है यूपी के कामगार, 6000 से अधिक बताई संख्या, 24 घंटे सरकार की है नजर

आजमगढ़ जिले के हरिऔध कला केंद्र में डॉ.कन्हैया सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। मीडिया कर्मियों से गल्फ कंट्री में हुए आपसी हमले को लेकर मंत्री ने कहा कि गल्फ कंट्री में रोज़गार के लिए गए हुए लोगों की स्थिति फसने जैसी नहीं है। भारतीय दूतावास के मदद से श्रमिकों पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं। जहां हमारे श्रमिक काम कर रहे हैं वहां पर युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा इजराइल में 6000 लोग और गल्फ कंट्री में लगभग 2800 लोगों को रोजगार हेतु श्रम विभाग द्वारा भेजा गया है। वह सभी सुरक्षित है। गल्फ कंट्री में गए हुए लोगों से हमने बातचीत किया सभी लोग खतरे से बाहर, जहां पर काम कर रहे वहां से काफी दूर लड़ाई का क्षेत्र है। मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल शिया समुदाय के प्रदर्शन को लेकर कहा कि अपनी भावना शांतिप्रिय तरीके से प्रोटेस्ट करें। खामेनई की मौत को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि भारत सरकार की डिप्लोमेसी करेगी इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। फंसने जैसी स्थिति नहीं
प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि हमारे श्रमिकों की फसने जैसी स्थिति नहीं है। दूतावास से लगातार वार्ता हो रही है। भारत सरकार की एडवाइजरी श्रमिकों तक पहुंचा दी गई है 24 घंटे हम लोग नजर बनाए हुए हैं। जहां पर यह घटना हो रही है। वहां से हमारे श्रमिक काफी दूर हैं। वहां युद्ध जैसे हालात नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *