जलालाबाद में कूड़े के ढेर की जगह बनेगी सरकारी लाइब्रेरी:विधायक गोल्डी कंबोज ने रखा नींव पत्थर; 25 लाख होंगे खर्च

जलालाबाद में कूड़े के ढेर की जगह बनेगी सरकारी लाइब्रेरी:विधायक गोल्डी कंबोज ने रखा नींव पत्थर; 25 लाख होंगे खर्च

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में बाहमणी बाजार के नजदीक नगर कौंसिल की जगह पर अब सरकारी लाइब्रेरी बनाई जाएगी। बता दे कि इस जगह पर अक्सर लोग कूड़ा फेंक जाते थे, जिस वजह से इलाके के लोग बहुत परेशान थे। बदबू और कूड़े के ढेर से फैले मच्छरों से लोगों का जीना मुहाल था, लेकिन विधायक के ध्यान आए मामले के बाद अब इस जगह से कूड़े के ढेर हटवा दिए गए है। जिस जगह पर अब सरकारी लाइब्रेरी का निर्माण होगा। विधायक गोल्डी कंबोज ने इसके लिए नींव पत्थर रख दिया है और करीब 25 लाख रुपए खर्च करने का दावा किया है। बीमारी फैलने का बना हुआ था डर हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि जलालाबाद के बाहमणी बाजार के पास पड़ती गोशाला के नजदीक नगर कौंसिल की जगह जहां पर लगातार कूड़ा फेंका जा रहा था और हालात यह हो गए कि कूड़े के ढेर लग गए और पिछले कई वर्षों से ये स्थान कूड़े का डंप का रूप ले चुका था। स्थानीय लोग इसके लिए बहुत परेशान थे, क्योंकि इस जगह पर कूड़ा फेंकने से न सिर्फ मच्छर फैल रहे थे। बल्कि बीमारियां फैलने का डर बना हुआ था। बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर अब गंभीरता दिखाते हुए नगर कौंसिल में प्रस्ताव पारित कर इस जगह पर बच्चों के लिए सरकारी लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपए की लागत से यह सरकारी लाइब्रेरी बनकर तैयार होगी, जिसका नींव पत्थर रख दिया गया है और इलाके के बच्चों को यहां पर बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। कूड़े का ढेर हटवाना किया शुरू उधर नगर कौंसिल अध्यक्ष विकासदीप चौधरी का कहना है कि पहले इलाके के बच्चे प्राइवेट स्तर पर फीस अदा कर लाइब्रेरी में जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब सरकारी स्तर पर उन्हें यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क मिलेगी। उन्होंने बताया कि करीब आठ मरले जगह नगर कौंसिल की है, जहां पर कूड़े का डंप बन चुका था। जिसे हटा दिया गया और लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *