बिहार के पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा है कि पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर सरकार गंभीर और तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि बिहार में कानून व्यवस्था की सरकार है। मंत्री प्रसाद मंगलवार को मधुबनी के बासोपट्टी स्थित अपने आवास पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना होना एक विषय है, लेकिन हर घटना का खुलासा करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने दोहराया कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ”एनडीए सरकार में बिहार में चौतरफा तेजी से विकास हुआ” मंत्री ने बिहार के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बिहार समृद्ध हो रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकले हैं ताकि बचे हुए कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार में बिहार में चौतरफा तेजी से विकास हुआ है, खासकर पर्यटन के क्षेत्र में, जिससे राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर मंत्री के साथ पूर्व प्रमुख बीरेंद्र उर्फ नुनु झा, हरिश्चंद्र शर्मा, कैलाश महतो, राम नरेश उर्फ चंदन ठाकुर, अरुण ठाकुर सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। बिहार के पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा है कि पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर सरकार गंभीर और तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि बिहार में कानून व्यवस्था की सरकार है। मंत्री प्रसाद मंगलवार को मधुबनी के बासोपट्टी स्थित अपने आवास पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना होना एक विषय है, लेकिन हर घटना का खुलासा करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने दोहराया कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ”एनडीए सरकार में बिहार में चौतरफा तेजी से विकास हुआ” मंत्री ने बिहार के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बिहार समृद्ध हो रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकले हैं ताकि बचे हुए कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार में बिहार में चौतरफा तेजी से विकास हुआ है, खासकर पर्यटन के क्षेत्र में, जिससे राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर मंत्री के साथ पूर्व प्रमुख बीरेंद्र उर्फ नुनु झा, हरिश्चंद्र शर्मा, कैलाश महतो, राम नरेश उर्फ चंदन ठाकुर, अरुण ठाकुर सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।


